
मंदसौर में पुलवामा शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि, मशाल प्रज्वलित कर अमर जवान स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित की…..
*मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट*
*मंदसौर। 14 फरवरी 2026, शनिवार की शाम गांधी चौराहा, मंदसौर पर पुलवामा में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद माँ भारती के अमर सपूतों की स्मृति में श्रद्धांजलि एवं मशाल प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।*
*कार्यक्रम में नगर के राष्ट्रभक्त नागरिकों, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों तथा सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर वीर शहीदों को शत-शत नमन किया।*
*कार्यक्रम का शुभारंभ मशाल प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए विनय दुबेला ने भूमिका प्रस्तुत की तथा उपस्थित वरिष्ठजनों एवं राष्ट्रभक्त नागरिकों से अपने विचार व्यक्त करने का आग्रह किया।*

*वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुलवामा के वीर शहीदों का बलिदान भारत की सुरक्षा एवं सम्मान की रक्षा हेतु दिया गया सर्वोच्च त्याग है। उनका बलिदान सदैव राष्ट्रभक्ति की ज्योति प्रज्वलित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता का शत्रु है और इसके विरुद्ध देश को एकजुट रहना होगा। शहीदों की स्मृति हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देती है। देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है और शहीदों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। वक्ताओं ने भारतीय सेना के पराक्रम और साहस को अद्वितीय बताते हुए कहा कि पुलवामा के अमर सपूतों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। साथ ही शहीदों के परिवारों के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता व्यक्त करते हुए देश के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया गया।*

*इस अवसर पर अनेक संस्थाओं एवं संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए, जिनमें वर्दीचंद कुमावत, ठा. मोहन सिंह राजावत, डॉ. घनश्याम बटवाल, ब्रजेश जोशी, विनय दुबेला, रास बिहारी चौहान, सुरेंद्र रामावत, राजेश चौहान, दीपक राठौड़, सुभाष गुप्ता, पूर्व सैनिक रामनारायण धनगर, बी.एस. सिसोदिया, बंशीलाल टांक, वीरेंद्र आर्य, बंशीलाल भट्ट, बाबूलाल थोरेचा, नंदकिशोर राठौर, हेमंत सोलंकी, सुनील पोरवाल, एम.पी. सिंह परिहार, हरिशंकर शर्मा, आर.एस. पोरवाल, रवींद्र पांडेय, अजीजुल्लाह खान, भवानदास मगनानी, घनश्याम सोनी, राजेश माली, कमलेश नागदा, प्रकाश कल्याणी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, हरीश सालवी, प्रदीप सोनी, कन्हैयालाल सोनगरा, शंभू सेन राठौर, ओम सोनी, कनिष्क शर्मा, हरिओम हेमंत सुरा, मोईन मंसूरी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।*
*सभा के दौरान “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा। तत्पश्चात अमर जवान स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा मशाल प्रज्वलित कर वीर शहीदों को सामूहिक श्रद्धांजलि दी गई। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।*
*इस अवसर पर जिला धार्मिक उत्सव समिति, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद, जय भारत मंच मंदसौर, रक्तवीर रेड आर्मी समिति, शिवशक्ति संगठन मंदसौर, सहकार भारती संगठन मंदसौर, स्वदेशी जागरण मंच मंदसौर, रक्त सेवा गोसेवा फाउंडेशन, मानव अधिकार संगठन जन परिषद मंदसौर चैप्टर एवं सर्व समाज मंदसौर सहित नगर के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों तथा समाज प्रमुखों की सक्रिय सहभागिता रही।*
*महेन्द्र सिंह सिसोदिया व सुनील पोरवाल ने उपस्थित सभी नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र की चेतना को सदैव जागृत रखेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा की प्रेरणा देता रहेगा। 🇮🇳*





