Heat wave in MP : आज इन जिलों में लू चलने की आशंका

609

41 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा, नर्मदापुरम, रतलाम, राजगढ़ एवं खरगोन में दर्ज

Bhopal : गर्मी के तेवर लगातार तीखे हो रहे है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक वातावरण में नमी कम होने से बादल छट गए हैं, जिसके चलते मौसम गर्म होने लगा।

सोमवार से गर्मी के तेवर और तीखे दिखाई दे रहे हैं। रविवार को MP में सबसे अधिक 41 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा, नर्मदापुरम, रतलाम, राजगढ़ एवं खरगोन में दर्ज किया गया। रतलाम में लू चली।

सोमवार को रतलाम, धार, नर्मदापुरम, खरगोन एवं खंडवा में लू चल सकती है।

WhatsApp Image 2022 03 28 at 3.50.39 PM

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इस वजह से वहां से आ रही गर्म हवाओं से मध्य प्रदेश में दिन के तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी होने का सिलसिला शुरू हो गया है।

उन्होंने कहा कि अरब सागर और उससे लगे महाराष्ट्र पर सक्रिय प्रति चक्रवात अब गुजरात एवं उससे लगे राजस्थान पर पहुंच गया है। इस वजह से वातावरण में नमी आने का सिलसिला थम गया है। गुजरात-राजस्थान की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के कारण मप्र में अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है। इस तरह की स्थिति 31 मार्च तक बनी रह सकती है।