हेली पर्यटन सेवा शुरु, इंदौर, जबलपुर, भोपाल, सांसद, विधायक, महंत ने किया पहला सफर

166

हेली पर्यटन सेवा शुरु, इंदौर, जबलपुर, भोपाल, सांसद, विधायक, महंत ने किया पहला सफर

भोपाल:  मध्यप्रदेश में हेली पर्यटन सेवा गुरुवार से शुरु हो गई। पहले हवाई सफर के साक्षी बने सांसद दर्शन सिंह, विधायक रमेश मेंदोला सहित महंत, समाजसेवी और अन्य पेशों से जुड़े हुए यात्री बने। भोपाल और इंदौर जैसे शहरों से अब ओंकारेश्वर, उज्जैन के महाकाल मंदिर और कान्हा सहित तीन नेशनल पार्क तक एक घंटे से भी कम समय में सफर किया जा सकेगा।

मध्यप्रदेश में हेली पर्यटन सेवा तीन पर्यटन सर्किट भोपाल, इंदौर और जबलपुर के आठ शहरों, तीन नेशनल पार्क और दो ज्योतिर्लिंग को हवाई मार्ग से जोड़ रही है। इसकी बुकिंग फ्लाई ओला, ट्रांस भारत और आईआरटीसी के माध्यम से की जा सकती है। किराया ढाई हजार से साढे छह हजार रुपए रखा गया है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में हेली पर्यटन सेवा शुरु करने का एलान किया था। बीस नवंबर से मध्यप्रदेश में हेली पर्यटन सेवा की लांचिंग की गई। प्रत्येक हेलीकॉप्टर में एक साथ छह पर्यटकों के सफर करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। यह सेवा हर सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार को उपलब्ध रहेगी। बुधवार और गुरुवार को कोई उड़ान नहीं भरेगी। इस सेवा के जरिए चित्रकूट मैहर, जबलपुर-कान्हा, जबलपुर-अमरकंटक, भोपाल-मढ़ई, भोपाल-पचमढ़ी, इंदौर-उज्जैन, इंदौर ओंकारेश्वर के बीच हवाई सफर बीस से 75 मिनट में किया जा सकेगा।

हेली पर्यटन हवाई सेवा में पहली उड़ान भोपाल से मढ़ई के लिए सुबह दस बजे शुरु हुई। मात्र चालीस मिनट में इसमें सवार सांसद दर्शन चौधरी, राज्य सभा सांसद माया नारोलिया, अंजू नारोलिया और प्रीति शुक्ला ने मढ़ई तक का सफर पूरा किया। मढ़ई से पचमढ़ी के लिए सांसद दर्शन चौधरी, माया नारोलिया, पिपरिया विधायक ठाकुर दास नागवंशी, सोहागपुर विधायक विजय पाल सिंह और प्रीति शुक्ला ने सफर किया। पचमढ़ी से मढ़ई के बीच सांसद दर्शन चौधरी, सांसद माया नारोलिया, विधायक विजय पाल सिंह, प्रीति शुक्ला ने सफर किया और मढ़ई से भोपाल के बीच सांसद दर्शन चौधरी और प्रीति शुक्ला ने सफर किया।

इंदौर से विधायक रमेश मेंदोला, भाजपा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, श्रवण सिंह चावड़ा ने उज्जैन और वहां से वापस इंदौर का हवाई सफर किया। उज्जैन से महंत आनंद पुरी, महंत मंगलदास, महंत रामेश्वर गिरी, महंत डॉ रामेश्वर दास ने उज्जैन में ही हवाई सफर कर सेवा की शुरुआत की। भोपाल से अनिल तिवारी, ओमनारायण दुबे,जबलपुर से विधायक नीरज सिंह,नगर निगम अध्यक्ष रिंकू बिज, जिलापंचायत अध्यक्ष आशा गोटिया, समाज सेवक मुकेश गोटिया ने भी इस हवाई सेवा का आनंद लिया।