
पढ़ना जारी रखें
यह हेलिकॉप्टर सुलूर एयरबेस से वेलिंगटन जा रहा था। हेलिकॉप्टर दोपहर 12:20 बजे तब क्रैश हुआ, जब वह लैंडिंग स्पॉट से महज 10 किलोमीटर दूर था। मौके पर डॉक्टर्स, सेना के अफसर और कोबरा कमांडो की टीम मौजूद है। जो शव बरामद किए गए हैं, उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है। ये बुरी तरह जल गए हैं। कुछ और शव पहाड़ी से नीचे नजर आ रहे हैं। हादसे के जो विजुअल सामने आए हैं, उनमें हेलिकॉप्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है और उसमें आग लगी हुई है।
देश के पहले CDS जनरल विपिन रावत की ससुराल गढ़ी, सोहागपुर, शहडोल (मप्र) में है। उनकी पत्नी मधुलिका स्व. कुंवर मृगेन्द्र सिंह जी की पुत्री हैं जो कि रीवा रियासत का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं।