Shinzo Abe Update : रैली में शिंजो आबे को दो गोलियां मारी गई, अस्पताल में इलाज

491

 Hemant Pal: Shinzo Abe Update : रैली में शिंजो आबे को दो गोलियां मारी गई, अस्पताल में इलाज

Tokyo : भारतीय समय के अनुसार आज सुबह जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को एक सभा में भाषण के दौरान दो गोलियां मारी गई। बताया जा रहा है कि दोनों गोलियां शिंजो आबे के सीने में लगी है। यह भी बताया गया कि उनके शरीर से खून बह रहा था। गोली लगने के बाद वे गिर पड़े। गोलीबारी की यह घटना जापान के नारा प्रांत में हुई है। शिजो आबे को एंबुलेंस से तत्‍काल अस्‍पताल ले जाया गया। हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है।
जापानी मीडिया ने बताया कि शिंजो आबे अपनी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्‍मीदवार के समर्थन में भाषण देने के लिए नारा प्रांत पहुंचे थे। इसी दौरान स्‍थानीय समयानुसार सुबह 11: 30 बजे उन पर पीछे से गोली चलाई गई। शिंजो आबे रैली के बीच थे और इसी दौरान उन पर यह जानलेवा हमला हुआ। सरकारी समाचार प्रसारक NHK ने बताया कि गोली लगने के बाद शिंजो आबे के शरीर से खून बह रहा था। इस दौरान गोलियों की आवाजें सुनी गई हैं। पुलिस ने बताया कि शिंजो आबे पर पीछे से हमला किया गया। उन्‍हें एक शॉटगन से गोली मारी गई। गोली लगते ही शिंजो आबे बेहोश हो गए। उनके हृदय ने काम करना बंद कर दिया।
जापान की पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। स्‍थानीय मीडिया GIGI ने बताया कि शिंजो आबे के गले के नीचे से खून बह रहा था। डॉक्‍टरों की टीम शिंजो आबे का इलाज कर रही है। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद श‍िंजो अबे जब अचेत हो गए तो वहां मौजूद लोगों ने उन्‍हें तत्‍काल CPR दिया ताकि उनकी जान बचाई जा सके।
जापानी मीडिया के मुताबिक उनके शरीर में हरकत नहीं देखी जा रही है और वह जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। हमलावर की गोली उनके सीने में लगी है।
[08/07, 10:47 AM] Hemant Pal: Snake Bites Polling Officer : मतदान अधिकारी को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती

Damoh : दमोह जिले में पंचायत चुनाव तीसरे चरण के लिए मतदान से एक दिन पहले रात को सांप ने काट लिया। गंभीर स्थिति में उन्हें दमोह के जिला चिकित्सालय के ICU वार्ड में भर्ती कराया गया है।
जिले के जबेरा ब्लाक में पदस्थ अध्यापक अशोक झरिया की चुनाव ड्यूटी बटियागढ़ ब्लॉक के गूगरा कला पोलिंग सेंटर में लगी थी। तथा झरिया अपने दल के साथ चुनाव सामग्री लेकर गूगरा के विद्यालय भवन में पहुंच गए।
व्यवस्थाओं के बाद दल को यहीं रुकना था और वो और उनका दल यही रुका हुआ था, तभी ये घटना घट गई।
देर रात अचानक स्कूल बिल्डिंग में सांप निकल आया तथा उसने अशोक झरिया को निशाना बनाया। जहरीले सांप के डसने कि वजह से अशोक झरिया की हालत बिगड़ गई तथा गांव वालों की सहायता से उन्हें बटियागढ़ के सरकारी चिकित्सालय ले जाया गया। स्थिति खराब होने के कारण उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। जिला चिकित्सालय में रेफर करने के बाद उन्हें ICU वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, अध्यापक अशोक खतरे से बाहर है तथा उनको बेहतर उपचार दिया जा रहा है।