
Hideout of Illegal Bangladeshis : सैफ का हमलावर जहां रहता है, वह अवैध बांग्लादेशियों का ठिकाना!
Mumbai : अभिनेता सैफ अली खान पर घर में घुसकर चाकू से हमला करने वाला बांग्लादेशी शरीफुल इस्लाम शहजाद पांच-छह महीने से मुंबई में रह रहा था। उसने अपना नाम भी बदलकर विजय दास रख लिया। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने बड़े पैमाने पर तलाशी के बाद उसे ठाणे इलाके से पकड़ा। जिस वर्ली कोलीवाड़ा से उसे पकड़ा, वहां के लोग इलाके में बढ़ती बांग्लादेशी आबादी से परेशान हैं।
यहां आमतौर पर कोली समुदाय के लोग रहते हैं, जो पूर्वी भारतीयों के साथ मुंबई के मूल निवासी हैं। गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद इसी गांव में 6 अन्य लोगों के साथ वन प्लस वन कमरे में किराये पर रहता था।
लोगों का कहना है कि यह इलाका अब मिनी बांग्लादेश बन रहा है। उन्होंने अपने क्षेत्र में बढ़ती बांग्लादेशी आबादी को लेकर गंभीर चिंता जताई। 19 जनवरी को इसके विरोध में एक रैली भी निकाली थी। शरीफुल इस्लाम बिना किसी वैध दस्तावेज के अगस्त 2024 से यहां रह रहा है। ऐसे कई बांग्लादेशी नागरिक हैं, जो बिना किसी दस्तावेज के इस इलाके में रह रहे हैं।
शरीफुल और उसके साथ रहने वाले सभी लोग मुंबई के अलग-अलग रेस्टोरेंट में हाउसकीपर के तौर पर काम करते हैं। इनके भी बांग्लादेशी नागरिक होने का संदेह है। पुलिस इनके दस्तावेज की जांच कर रही है। शरीफुल इस्लाम ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसे स्थायी नौकरी पाने में दिक्कत आ रही थी।
पड़ोस में रहने वाली फोटो देखते ही मैं चौंकी
शरीफुल की पड़ोसी ऐश्वर्या उपाध्याय के मुताबिक, शनिवार सुबह पुलिस यहां आई और हमसे संदिग्ध के बारे में पूछताछ की, तो उसका फोटो देखकर हम चौंक गए। यहां मैं अपने पति और बच्चों के साथ रहती हूं। हमें नहीं पता था कि हमारे आसपास यह खतरनाक आदमी रहता है। इस इलाके में कई बांग्लादेशी बिना वैध एग्रीमेंट के रह रहे हैं। पुलिस को उनके खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि ये लोग रेस्टोरेंट में काम करने के बाद देर रात लगभग तीन-चार बजे घर लौटते हैं। सामान और पानी लाने के अलावा शायद ही कभी बाहर निकलते हैं। इस घटना के बाद लोगों को डर लग रहा है। वर्ली कोलीवाड़ा के लोगों ने पुलिस से कहा कि जांच करके अवैध बंगलादेशियों को निकाला जाए।





