High Profile Wedding : बड़ी शादी जो सालभर में टूटने की कगार पर आ गई!

दोनों परिवारों ने एक-दूसरे पर घिनौने आरोप लगाए!

1185

High Profile Wedding : बड़ी शादी जो सालभर में टूटने की कगार पर आ गई!

Indore : यहां के एक जानेमाने कारोबारी परिवार ने पिछले साल अपनी बेटी की शादी जयपुर के बड़े बिजनेस परिवार में की थी। इस शादी में करीब एक करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। लेकिन, सारी कोशिशों के बाद भी यह शादी सालभर भी नहीं चली। दोनों परिवारों ने एक-दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

लड़के वालों के पास एयर कंडीशनर निर्माण करने वाली मल्टीनेशनल कंपनी की डीलरशिप है। इसका और भी कारोबार है। सामाजिक प्रतिष्ठा भी बहुत ज्यादा है। जबकि, इंदौर में लड़की वालों के परिवार का कारोबार भी काफी बड़ा है।

यह शादी कितनी आलीशान हुई थी, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि शादी में ही एक करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। बताते हैं कि दूल्हे को 51 लाख रुपए नकद भी दिए गए थे। इन दोनों परिवारों की समाज में अपनी अलग-अलग प्रतिष्ठा है और दोनों काफी समृद्ध परिवार है।

जबरन नॉनवेज खाने को मजबूर किया!
लड़की का आरोप है कि वह नॉनवेज नहीं खाती। लेकिन, उसकी चाची सास और उसका पति उसे नॉनवेज खाने के लिए दबाव बनाया। जब उसने विरोध किया तो उसे प्रताड़ित किया गया। इस कारण उसे कई बार घर में भूखा रहना पड़ा। क्योंकि, घर में नॉनवेज के अलावा कुछ नहीं पकता था। पति होटल भी ले जाता तो नॉनवेज ही ऑर्डर करता। इस कारण उसे होटल से भी भूखा लौटना पड़ता था। इसके बाद चाची सास प्रताड़ित करने लगी। बहू पर वे आरोप लगाती थी, कि वो अपने ससुर पर डोरे डाल रही है। नौकरों को उसका काम करने से मना कर दिया गया था। उसे अपने कपड़े भी खुद धोने पड़ते थे। समाज के माध्यम से शादी हुई थी, इसलिए समाज के माध्यम से ही रिश्ता तोड़ने की कोशिश की। लेकिन, जयपुर वालों ने थाने में लड़की के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करा दिया। बदले में लड़की ने भी इंदौर में लड़के वालों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।