Himachal Result : हिमाचल में कांग्रेस की बढ़त, भाजपा पिछड़ी!

रुझानों के मुताबिक कांग्रेस की सरकार बनना तय! 

462

Himachal Result : हिमाचल में कांग्रेस की बढ़त, भाजपा पिछड़ी!

Shimla : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की सभी 68 सीटों के शुरुआती रुझान स्पष्ट हो गए। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस आगे निकल गई। रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़े के अनुसार, कांग्रेस 38 सीटों पर आगे है और एक सीट जीत चुकी है। अब तक भाजपा 2 सीट जीत चुकी है और 24 सीटों पर लीड कर रही है। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे हैं। यहां सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को कम से कम 35 सीटों की जरूरत पड़ती है। इस बार विधानसभा चुनाव में कुल 412 प्रत्याशी मैदान में थे।

हिमाचल चुनाव के नतीजों में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। कांग्रेस की तरफ से सीएम चेहरे को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। सीएम दावेदारों में वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री का नाम शामिल है। इसके अलावा विक्रमादित्य सिंह की मां और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की भी सीएम दावेदारों में गिनती हो रही है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हम वादे अनुसार सबसे पहले अपनी 10 गारंटियां पूरी करेंगे। हिमाचल की जनता का हम धन्यवाद करते हैं। हम हॉर्स ट्रेडिंग नहीं होने देंगे। भाजपा यही करती है लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। मुख्यमंत्री के लिए हाईकमान निर्णय लेगी, वीरभद्र की लेगेसी और हमारी इच्छा पार्टी स्तर पर विचारी जाएगी।

हिमाचल चुनाव में वोटों की गिनती के बीच 11 सीटें ऐसी हैं, जिन पर पहले और दूसरे नंबर के प्रत्याशी के बीच सिर्फ 400 या उससे कम वोटों का अंतर है। इनमें से 6 सीटों पर भाजपा और 5 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। इन सीटों पर अभी करीब 4 हजार वोटों की गिनती बाकी है। चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस 36 और बीजेपी 29 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं तीन सीटों पर निर्दलीय कैंडिडेट आगे हैं।