
Hindu-Muslim Unity : मुस्लिम समाज ने इंदौर से पंहुचे प्रवीण शर्मा की बेटी अनिका के उपचार हेतु दुआओं के साथ भेंट की आर्थिक सहायता!
राजेश सोनी की रिपोर्ट
Jhabua : जिले के मेघनगर में मुस्लिम समाज द्वारा जुम्मे की नमाज के पश्चात शर्मा परिवार की मासूम बेटी की आर्थिक सहायता के लिए सार्वजनिक ऐलान किया गया। इस दौरान बड़ी तादाद में मुसलमानों ने हिंदू बेटी के लिए और उसके उपचार के लिए तथा उसके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हाथ उठाकर दुआएं मांगी और खुले मन से आर्थिक मदद भी की। बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी प्रवीण तथा श्रीमती सरिता शर्मा की बेटी 2 साल की अनिका शर्मा को एसएमए टाइप 2 जैसी गंभीर दुर्लभ बीमारी हो चुकी है। इस बीमारी से बचने के लिए वृहद स्तर के उपचार की दरकार है। किंतु उपचार के लिए रूपयों की आवश्यकता जरूरी होने की वजह और उपचार में खर्च होने वाली राशि 9 करोड रुपए के इकट्ठा होना एक सामान्य और मध्यम वर्ग परिवार के लिए संभव नहीं है।
किंतु मासूम बच्ची के प्यार और उसकी जिंदगी के दुलार में उसके माता-पिता ने हर धर्म-जाति और हर परिवार के लोगों से अलग-अलग स्थान पर जाकर आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। जिसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई और हर धर्म के व्यक्तियों द्वारा मानवता के मद्देनजर तथा देश भर में सांप्रदायिकता को जवाब देने के लिए आपसी सद्भाव का परिचय दिया इसी संदर्भ में रविवार को मुस्लिम समाज द्वारा हिंदू मुस्लिम एकता को पूरे देश में पहुंचाने के लिए तथा इस मासूम बच्ची की जिंदगी बचाने आर्थिक मदद की। उन्होंने 21,786 नगद रुपया एकत्रित कर शर्मा परिवार को भेंट की।
मौके पर मुस्लिम समाज के सदर, एडवोकेट व पत्रकार सलीम शेरानी ने बताया कि यह आर्थिक सहायता की राशि महज 10 मिनट के अंतराल में एकत्रित की गई है और इसका उद्देश्य पुण्य कामना तथा देश में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करना हैं।
जिससे कि आपस में भाईचारा हमेशा बना रहें। इस मौके पर मस्जिद के इमाम हाफिज रिजवान, हाजी सिद्दकी बिल्ला, असलम भाई शेरनी, गफ्फार भाई शेरनी, डॉक्टर इमरान मकरानी, एडवोकेट निसार शेरनी, अब्दुल कयूम, बबलू कादरी, माशूक अली, अरमान खान, जीशान मंसूरी, एडवोकेट सोहेल शेरानी, शेरू भाई मनिहार, जाकिर खान, सलमान शेरानी, शोएब खान, अदनान, तोकिर खान, इस्माइल खान, शोएब शेरानी, अशफाक शेरानी सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित थे। मुस्लिम समाज के द्वारा एकत्रित की गई सहयोग राशि (रुपए) को लेने के लिए बेटी अनिका शर्मा के साथ उसके माता-पिता प्रवीण शर्मा, सरिता शर्मा, राजा मानसिंह बासोड़ा नयापुरा मोहल्ले में स्थित मस्जिद पर मौजूद रहें!





