Hiraba Passed Away : PM नरेंद्र मोदी की माता हीरा बेन का निधन, मोदी गांधी नगर पहुंचे!

1477

Hiraba Passed Away : PM नरेंद्र मोदी की माता हीरा बेन का निधन, मोदी गांधी नगर पहुंचे!

Gandhinagar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थी और अस्पताल में भर्ती थी। सूचना मिलते ही दिल्ली से गांधी नगर में भाई पंकज के यहां पहुंचे। अंतिम यात्रा साढ़े 10 निकलने की जानकारी मिली है।

IMG 20221230 WA0009

वे 100 साल की थीं और अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती थी। तड़के साढ़े 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मंगलवार देर रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कफ की शिकायत भी थी।

मोदी सुबह 7:45 बजे अहमदाबाद पहुंचे। यहां से वे सीधे गांधीनगर के रायसण गांव में भाई पंकज मोदी के घर गए। यहीं उनकी मां की पार्थिव देह रखी गई है। अंतिम यात्रा सेक्टर-30 स्थित श्मशान घाट पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार सुबह 10.30 बजे होगा।