अयोध्या में ऐतिहासिक ध्वजारोहण: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर आज लहराएगी स्वर्ण मंडित धर्म ध्वजा

434

अयोध्या में ऐतिहासिक ध्वजारोहण: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर आज लहराएगी स्वर्ण मंडित धर्म ध्वजा

 

🚩अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि आज अपने सबसे पवित्र क्षणों में से एक को जी रही है। शहर की हर गली में जय श्रीराम की ध्वनि गूंज रही है और देशभर से आए भक्तों की भीड ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया है। सरयू तट से लेकर हनुमानगढी तक चटक रंगों, वैदिक ध्वनियों और श्रद्धा की गरिमा में डूबी यह नगरी आज इतिहास के नए अध्याय की साक्षी बनने को तैयार है।

IMG 20251125 WA0013

🔸ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त और अनुष्ठान

▫️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राम मंदिर के मुख्य शिखर पर स्वर्ण मंडित धर्म ध्वज स्थापित करेंगे। ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक का रखा गया है। 32 मिनट का यह योग अभिजीत मुहूर्त से मेल खाता है जो भगवान श्रीराम का जन्म नक्षत्र माना जाता है। इसी कारण ध्वजारोहण इसी विशेष काल में कराया जा रहा है।

▫️धर्म ध्वजा स्थापना के लिए 21 नवंबर से चल रहे वैदिक अनुष्ठानों का आज प्रधानमंत्री के आगमन से पहले समापन होगा। देशभर से आए आचार्य आज स्वास्तिक वाचन और मंत्रोच्चार के साथ ध्वजा स्थापना की विधि सम्पन्न कराएंगे।

IMG 20251125 WA0010

🔸सात हजार अतिथियों का संगम

▫️ध्वजारोहण समारोह में लगभग सात हजार अतिथि जुटेंगे। इनमें प्रमुख संत, शंकराचार्य, अखाडा प्रतिनिधि, मंदिर निर्माण से जुडे विशेषज्ञ, देशभर के गणमान्य अतिथि और विभिन्न राज्यों से आए भक्त शामिल हैं। पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालुओं का उत्साह इस आयोजन को एक विराट आध्यात्मिक उत्सव का रूप दे रहा है।

IMG 20251125 WA0012

🔸धर्म ध्वज की विशेषता और शिखर की तकनीकी व्यवस्था

▫️राम मंदिर के शिखर पर स्थापित होने वाला धर्म ध्वज विशेष कारीगरी से तैयार किया गया है। ध्वज को शिखर पर स्थापित करने के लिए जो तकनीकी तंत्र विकसित किया गया है उसका परीक्षण कई चरणों में पूर्ण किया गया है। शिखर की ऊंचाई और वायु दाब को ध्यान में रखते हुए यांत्रिक और मैनुअल दोनों विधियों का संयोजन रखा गया है ताकि ध्वज स्थापना पूर्णतया सुरक्षित और सुचारु रूप से सम्पन्न हो सके।

IMG 20251016 WA0025

🔸विवाह पंचमी पर भक्तों का सैलाब

▫️आज विवाह पंचमी होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या असाधारण रूप से बढी है। भोर से ही सरयू नदी में स्नान और दान की परंपरा निभाने वालों की भीड उमड पडी। मंदिर मार्ग पर हर कदम पर जयश्रीराम के उद्घोष और भक्तिमय वातावरण से यह स्पष्ट झलकता है कि अयोध्या आज बेहद विशेष और दुर्लभ क्षण का उत्सव मना रही है।

 

🔸शहर में सुरक्षा और व्यवस्था सर्वोच्च स्तर पर

▫️ध्वजारोहण को देखते हुए अयोध्या और आसपास के जिलों में सुरक्षा की बहुस्तरीय व्यवस्था लागू की गई है। हाईवे पर रूट डायवर्जन प्रभावी है। ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। मंदिर परिसर में विशेष बल और कमांडो यूनिट तैनात हैं। अतिथियों के लिए रंगवार सीटिंग व्यवस्था और पार्किंग जोन निर्धारित किए गए हैं ताकि भीड नियंत्रित और सुगठित रहे।

🔸इतिहास के पुनरारंभ का क्षण

▫️श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर लहराता यह धर्म ध्वज केवल एक धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा नहीं है। यह पांच सौ वर्षों की यात्रा का प्रतीक है जिसमें संघर्ष, प्रतीक्षा, आस्था और पुनर्निर्माण का सार निहित है। अयोध्या आज उस पल की साक्षी बन रही है जिसे भारत की सांस्कृतिक चेतना का पुनः प्रज्ज्वलन कहा जा सकता है।

🚩🚩जय श्री राम🚩🚩