सुहास भगत की जगह हितानन्द शर्मा बने बीजेपी के संगठन महासचिव

1196

 

भोपाल: जैसा कि पूर्व अनुमान था, सुहास भगत की जगह हितानन्द शर्मा अब बीजेपी के संगठन महासचिव नियुक्त कर दिए गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा इस संबंध में राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी संगठनात्मक नियुक्ति में बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हितानन्द शर्मा को मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश महामंत्री संगठन नियुक्त किया है।

IMG 20220317 WA0039

शर्मा वर्तमान में सह संगठन महासचिव थे। वे सुहास भगत का स्थान लेंगे जिन्हें कुछ दिनों पूर्व वापस संघ में बुला लिया गया है। भगत छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बौद्धिक प्रमुख बनाए गए हैं और उनका मुख्यालय जबलपुर किया गया है।

सियासी चर्चाओं में यह लगभग तय माना जा रहा था कि शर्मा ही भगत का स्थान लेंगे और और कल रात इस संबंध में विधिवत आदेश भी जारी हो गए।