Holi fiercely after long duty : 24 घंटे ड्यूटी के बाद पुलिस वालों की उत्साह से भरी होली

महिला पुलिसकर्मी और अधिकारी भी पीछे नहीं रहे, सभी ने जमकर रंग गुलाल लगाया

450

Indore : ड्यूटी की सारी थकान भूलकर पुलिस जवानों और अफसरों ने होली पूरे जोश से मनाई! गुरुवार रात से ही पुलिस जवानों और अफसरों कर्मियों ने जगह-जगह होली जलने के पहले मोर्चा संभाल लिया था। इन सभी ने धुलेंडी के दिन शुक्रवार को भी दिनभर लगातार ड्यूटी की। वहीं मुस्लिम समुदाय की शबे बारात के चलते शुक्रवार को पुलिसकर्मियों ने लगभग 24 घंटे से ज्यादा सतत ड्यूटी दी। इसके बावजूद पुलिस मुस्तैदी से डटी रही।

जैसे ही पुलिसकर्मियों को मौका मिला उन्होंने डीआरपी लाइन और थानों में जमकर होली खेली। इसमें महिला पुलिसकर्मी और पुलिस अधिकारी भी पीछे नहीं रहे। सभी ने जमकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया और रंग से सराबोर कर दिया। इस दौरान वाटर कैनन से भी रंगों की बौछार की गई।

WhatsApp Image 2022 03 20 at 10.19.29 AM

होली पर्व को लेकर पुलिस विभाग के द्वारा आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इस दौरान होली पर्व को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने होली जैसा पर्व भी परिवार के साथ नहीं मनाया और जैसे ही आज उन्हें समय मिला, विभिन्न थाना क्षेत्रों के साथ ही डीआरपी लाइन पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जवानों ने भी होली जमकर खेली।

इस दौरान जवानों और अधिकारियों ने जमकर गुलाल एक दूसरे को लगाया। वहीं रंगों से भी किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती। जमकर जवानों ने एक दूसरे को कलर भी लगाया। इस दौरान जहां जवानों ने जमकर होली मनाई, तो वही आला अधिकारी भी पीछे नहीं हटे। उन्होंने अपने कार्यालय पर मौजूद जवानों के साथ होली खेली तो वहीं थानों पर भी पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली।

कोरोना के कारण पिछले 2 सालों से होली जैसा पर्व आम जनता के साथ ही पुलिस विभाग से जुड़े हुए जवान और अधिकारी भी नहीं बना पा रहे थे। लेकिन जैसे ही सारी बंदिशे खत्म हुई उसके बाद जहां आम जनता ने होली जैसा पर्व जमकर मनाया तो वहीं दूसरे दिन पुलिसकर्मियों ने भी जमकर होली खेली।