Holi Get Together : केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा ‘डबल इंजन सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत!’

154

Holi Get Together : केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा ‘डबल इंजन सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत!’

मनावर से स्वप्निल शर्मा की रिपोर्ट

Manawar (Dhar) : भाजपा की जहां भी डबल इंजन की सरकार बनी, वह कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से बनी है। भाजपा संगठन में कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। यह विचार केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने रविवार को ग्रामीण जिला स्तरीय होली मिलन समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के सपनों को साकार करने में सबसे बड़ा योगदान कार्यकर्ताओं का है, यह हमें नहीं भूलना है। सावित्री ठाकुर ने कहा कि उनकी नीतियों को जन जन तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है।

WhatsApp Image 2025 03 23 at 18.52.02

प्रारंभ में भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष चंचल पाटीदार ने स्वागत भाषण दिया। संबोधित करने वालों में पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, शिवराम कन्नौज, रंजना बघेल, जयदीप पटेल शामिल थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा ने किया। मंचासीन अतिथियों में चार तहसीलों के बीस ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, चार नगरपालिका अध्यक्ष मौजूद रहे।

इसके अलावा रमेश धाडीवाल, मुकाम सिंह किराड़े, गणेश जर्मन, रेलम चौहान, रुकमा मुवेल, सूरमा सोलंकी, मोहन भायल, वीरेंद्र बघेल,राज बरपा,आदि उपस्थित थे। मिलन समारोह आए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूलों से जमकर होली मनाई। पूरा पंडाल पंखुड़ियों से भर गया था। भजन गायिका विनीता जोशी और पीयूष कुशवाह के भजनों पर कार्यकर्ता लगातार झूम रहे थे।