CM शिवराज ने जमकर होली खेली,पत्नी साधना को गुलाल लगाकर होली की शुरुआत की

बुंदेली गीत गाए, गुलाल उड़ाया

1650

Bhopal : होली का त्योहार पूरे प्रदेश के साथ मुख्यमंत्री निवास (CM House) में भी उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह को गुलाल लगाकर होली की शुरुआत की। इसके बाद CM House में जमकर होली हुई और बुंदेली गीत गाए गए।

WhatsApp Image 2022 03 18 at 2.36.43 PM
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली। मुख्यमंत्री ने बरगद का पेड़ लगाया और उसे भी गुलाल लगाया। उन्होंने कहा कि उत्साह और उमंग के साथ होली मनाएं, लेकिन शालीनता नहीं भूलें। उन्होंने कहा कि होली पेड़ों के साथ भी मनाए। पेड़ है तो हम हैं। मैंने बरगद के पेड़ को भी गुलाल लगाया।

IMG 20220318 WA0134

होली के त्यौहार पर CM House में जमकर गुलाल उड़ा। CM शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी के नेताओं, आम जनता, BJP कार्यकर्ताओं और स्टाफ के साथ होली मनाई। मुख्यमंत्री ने बुंदेली गीत गाए।

IMG 20220318 WA0129
BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को गुलाल लगाया। CM ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दो साल बाद होली धूमधाम से मनाने का मौका मिला है। कोरोना के बाद सारे प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। लोग धूमधाम से होली का त्यौहार मनाएं। लेकिन, शालीनता नहीं भूले।

WhatsApp Image 2022 03 18 at 6.39.05 PM