Honeytrap ने उजाड़ा खुशहाल परिवार, सीमेंट सरिया व्यापारी की खुदकुशी

472

होशियारपुर के बड़बड़ा के सीमेंट सरिया व्यापारी विकास दत्ता द्वारा खुदकुशी कर लेने का मामला सामने आया है। खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने के मामले में हाजिपुर पुलिस ने 2 महिलाओं को गिरफ्तार करने में सफलता हालिस की है। पकड़ी गई महिलाएं नौजवानों को हनी ट्रैप के चंगुल में फंसाकर ब्लैकमेल करती थी।

विकास के परिजनों के अनुसार वह अपने घर से कुछ पैसे लेकर 5 मई को वकील को मिलने गया था पर वकील न मिलने पर वह हनी ट्रैप में फंस गया, जिस कारण उसने शाम को जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी कर ली।

विकास की बहन के अनुसार विकास के फोन पर किसी अज्ञात महिला के फोन आने शरु हो गए थे, जिसमें वह विकास से पैसों की मांग कर रही थी पर उसे नहीं पता था कि विकास ने जहरीली वस्तु निगल ली है, जब उसे पता लगा कि विकास की मौत हो गई है तो फोन आना बंद हो गया।मामले को गंभीरता से देखते हुए उन्होंने 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनो महिलाओं को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है।