
पढ़ना जारी रखें
महिला ने अपनी पूरी कहानी बताई। महिला ने कहा कि उसका पति नहीं चाहता था कि वह घर के बाहर कोई काम करे। हालांकि, उसने उसे अपने जिम में काम करने दिया, जहां उसने रिसेप्शन संभाला और एक मॉनिटर के रूप में काम किया। इसके अलावा घर का पूरा काम संभालती थी। पति और बच्चों का देखभाल किया।
स्पेन की अदालत ने इस मामले में पति को अपनी पूर्व पत्नी को न्यूनतम मजदूरी के दर से घर का काम कराने के लिए 1.79 करोड़ रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया है। इसके अलावा बेटियों के लिए मासिक चाइल्ड केयर भत्ता देने का भी आदेश दिया गया। दोनों की दो बेटियां हैं। एक नाबालिग है, जबकि दूसरी 18 साल से अधिक उम्र की है।