House Rent Increased : MP के कर्मचारियों का हाउस रेंट बढ़ा, लेकिन इसका लाभ केवल 2 महानगरों के कर्मचारियों को!  

जानिए, किन कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा!

267
6th pay scale

House Rent Increased : MP के कर्मचारियों का हाउस रेंट बढ़ा, लेकिन इसका लाभ केवल 2 महानगरों के कर्मचारियों को!

Bhopal : House Rent Increased : MP सरकार ने अपने कर्मचारियों का हाउस रेंट तो बढ़ाया है लेकिन इसका लाभ केवल 2 महानगरों मुंबई और दिल्ली के कर्मचारियों को ही मिलेगा।

राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश के शासकीय कर्मचारी, जो दिल्ली और मुंबई में पदस्थ हैं, उनके हाउस रेंट में बढ़ोत्तरी करने के आदेश जारी किए हैं। इन कर्मचारियों को छठे वेतनमान के हिसाब से हाऊस रेंट दिया जाएगा। जबकि, कर्मचारी संगठनों ने सरकार से 9 माह से लंबित महंगाई भत्ता और राहत दिए जाने की मांग की।

प्रदेश के कई कर्मचारी और अधिकारी दिल्ली और मुंबई जैसे दूसरे महानगरों में पदस्थ हैं। इन बड़े शहरों में आवास की गंभीर समस्या है। इसे देखते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के बाहर महानगरों में पदस्थ इन कर्मचारी अधिकारियों को मूल वेतन के 30% की दर से गृह भाड़ा भत्ता दिया जाता है। 2007 में जब इसे लेकर आदेश जारी किया गया था, तब प्रावधान किया गया था कि गृह भाड़ा भत्ता पांचवे वेतनमान के हिसाब से दिया जाएगा। जबकि, मध्यप्रदेश में पदस्थ कर्मचारियों को 1 सितंबर 2012 से छठे वेतनमान के हिसाब से गृह भाड़ा दिया जा रहा है।

IMG 20240913 WA0001 IMG 20240913 WA0002

अब राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि महानगरों में पदस्थ कर्मचारी-अधिकारियों को भी छठे वेतनमान के अंतर्गत निर्धारित वेतन के तहत ग्रेड वेतन के योग के 30% के आधार पर ही गृह भाड़ा भत्ता दिया जाएगा। प्रदेश में पदस्थ कर्मचारी अधिकारियों को छठे वेतनमान के अंतर्गत वेतन बेंड में वेतन एवं ग्रेड वेतन के योग का 10% गृह भाड़ा दिया जाता है।