पीड़ित मानवता की सेवा ही मोदी जी का जीवन मंत्र कैसे है,प्रबुद्ध जनों को बताया राष्ट्रीय मंत्री भाजपा विजया ताई रहटकर ने

पीड़ित मानवता की सेवा ही मोदी जी का जीवन मंत्र कैसे है,प्रबुद्ध जनों को बताया राष्ट्रीय मंत्री भाजपा विजया ताई रहटकर ने       

  इटारसी। सेवा पखवाड़ा के तहत आज एक प्रबुद्ध जन संगोष्ठी भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री विजया ताई रहटकर के मुख्य आतिथ्य में हुई, जिसमें उन्होंने शहर के प्रबुद्ध जनों,जैसे डाक्टर,इंजीनियर,शिक्षक,पत्रकार, साहित्यकार,आदि को विस्तार से सेवा पखवाड़ा की मूल भावना व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन मंत्र,पीड़ित मानवता की सेवा के संदर्भ में विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि मोदी जी के जीवन का अपने सार्वजनिक व राजनेतिक जीवन के प्रारंभ से ही यह जीवन मंत्र रहा है कि पीड़ित मानवता की सेवा, जीवन के हर क्षेत्र में सेवा करके ही हम अपने जीवन को सार्थक कर सकते हैं। सांसद उदयप्रताप सिंह,विधायक डा. सीतासरन शर्मा व प्रबुद्ध वर्ग की तरफ से डा. अनिल सिंह ने संबोधित किया। उक्त अवसर पर संभाग प्रभारी पंकज जोशी , स्थानीय विधायक डा. सीताशरण शर्मा विधायक पिपरिया ठाकुरदास नागवंशी , जिलाध्यक्ष भाजपा माधवदास अग्रवाल , जिला प्रभारी राकेश जादौन , महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अर्चना पुरोहित, जिला महामंत्री मुकेश मैना, डा. अनिल सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जय किशोर चौधरी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राजपूत,भाजपा मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राहुल सोलंकी , नर्मदापुरम मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया व सागर शिवहरे,मध्यप्रदेश तैराकी संघ के प्रदेशाध्यक्ष पियूष शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष इटारसी पकंज चौरे, भूपेंद्र चौकसे, भगवती चौरे, संदेश पुरोहित, दीपक अग्रवाल, कल्पेश अग्रवाल, दिनेश शर्मा, शैलेन्द्र दीक्षित, उमेश पटेल, सुनील राठौर, राजेश तिवारी, मनोज पोपली चंदन साहू सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पर प्रबुद्ध जन बहुत ही कम संख्या में उपस्थित रहे।

Author profile
WhatsApp Image 2023 01 04 at 8.25.11 PM
चंद्रकांत अग्रवाल

परिचय- वरिष्ठ कवि लेखक व पत्रकार। विगत 40 सालों से साहित्य व पत्रकारिता हेतु समर्पित लेखन। अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों , व्याख्यान मालाओं,मोटीवेशन लेक्चर्स में देश भर में आमंत्रित व सम्मानित। पद्य व गद्य की हजारों रचनाएं , कई कालम,कई राष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं अखबारों में प्रकाशित। कोविड काल में दो साल तक कई प्रमुख राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के फेस बुक साहित्य ग्रुप्स व पेज पर कोरोना से शारीरिक व मानसिक रूप से बचाव हेतु , सोशल डिस्टेंस बढ़ाकर , इमोशनल डिस्टेंस कम करने, कोविड से संक्रमित होने पर अपना आत्म बल बढ़ाये रखने व अकेलेपन का सदुपयोग सत्संग, अध्यात्म संग करके दूर करने, अपने परिवार, समाज, प्रदेश , देश व दुनिया भर के प्रति जहां जिस भूमिका में हैं हर सम्भव योगदान देने आदि के लिए जनजागरण हेतु भारतीय संस्कृति के आराध्यों के जीवन आदर्शों पर , सार्थक मानव जीवन हेतु व देश के उत्सवों के आध्यात्मिक मर्म पर केंद्रित कई सफल काव्य व व्याख्यान लाइव किये, जिनको विश्व भर में लाखों साहित्य प्रेमियों ने सुना व मुक्त कंठ से सराहा। कई प्रेरणाप्रद आलेख भी अपने कई अलग अलग कालम में विभिन्न राष्ट्रीय अखबारों में लिखे , 4 अखबारों का संपादन करते हुए कोरोना के समसामयिक व आध्यात्मिक, वैचारिक विषयों पर भी कई नए कॉलम का लेखन। जो विभिन्न अखबारों व पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए । कई प्रदेश स्तरीय जिला व नगर स्तरीय सामाजिक, साहित्यिक संस्थाओं में प्रमुख पदों पर। प्रोफेशन - स्वयं का शेयर मार्केट ब्रोकिंग टर्मिनल , बिजनेस एसोसिएट अरिहंत केपिटल मार्केट लिमिटेड। सम्प्रति,इटारसी,जिला,नर्मदापुरम, मध्यप्रदेश। संपर्क मो न 9425668826