
कवि आशुतोष दुबे को सावित्री मदन डागा साहित्य सम्मान
इंदौर। ख्यात कवि आशुतोष दुबे को अखिल भारतीय सावित्री मदन डागा साहित्य सम्मान 2025 देने की घोषणा की गई है। उन्हें यह पुरस्कार उनके नए कविता संग्रह ‘संयोगवश’ पर दिया गया है। इस पुरस्कार के निर्णायकों में वरिष्ठ कवि नरेश सक्सेना, आलोचक श्रीप्रकाश मिश्र और कथाकार-उपन्यासकार अलका सरावगी शामिल थे।

आशुतोष दुबे को जोधपुर में होने वाले सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इंदौर में जन्मे हिंदी के ख्यात कवि आशुतोष दुबे के पांच कविता संग्रह प्रकाशित हैं। इनमें चोर दरवाज़े से, असम्भव सारांश, यकीन की आयतें, विदा लेना बाकी रहे और सिर्फ वसंत नहीं और संयोगवश शामिल हैं। उनकी कविताओं के अनुवाद अंग्रेजी व जर्मन भाषाओं में भी हुए हैं।





