’10 हजार महिलाओं के साथ हुआ हम-बिस्तर’,खिलाडी के इस बयान से खेल जगत में सनसनी

फुटबॉलर का चौंकाने वाला खुलासा

535

’10 हजार महिलाओं के साथ हुआ हम-बिस्तर’,खिलाडी के इस बयान से खेल जगत में सनसनी

नई दिल्ली: मैनचेस्टर सिटी के फुटबॉलर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बेंजमिन मेंडी पर एक रेप केस चल रहा है। उनपर एक महिला से रेप करने का आरोप है। बता दें कि मेंडी उस फ्रेंच टीम में शामिल थे जिसने साल 2018 में फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता था। फुटबॉलर पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक महिला को फंसाकर अपने बेडरूम में ले गए और महिला के साथ रेप किया।

बार में मेंडी के फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर सिटी के साथी जेसी लिंगार्ड भी मौजूद थे। इसके बाद महिला को मेंडी रूरल चेशायर में घर पर ले गए। कोर्ट में दिए बयान में महिला ने बताया कि घर पर पहुंचने के बाद मेंडी ने बेडरूम का दरवाजा खोला और अंदर ले गए। मेरा मोबाइल फोन उनके हाथों में था।

महिला ने दावा किया है कि बेडरूम में अंदर आने के बाद मेंडी ने कहा कि दरवाजा लॉक है और तुम अब कहीं नहीं जा सकती हो। महिला ने कहा कि वह बार-बार मना कर रही थी, तभी मेंडी ने कहा कि उसने 10,000 महिलाओं के साथ संबंध बनाए हैं।

बेंजमिन मेंडी पर पांच महिलाओं ने रेप का आरोप लगाया है। मेंडी पर 2 टीनएज लड़कियों से भी रेप का आरोप लगे हैं। हालांकि फुटबॉलर ने इंकार किया है। कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई अभी जारी है।