कूनो में शिकारी गिरफ्तार, STF ने लिया 3 दिन के लिए रिमांड पर

258

कूनो में शिकारी गिरफ्तार, STF ने लिया 3 दिन के लिए रिमांड पर

भोपाल। कूनो नेशनल पार्क में शिकार के उद्देश्य से आया आरोपी राम सिंह को स्टेट टाइगर फोर्स (STF) ने गुना जिले से गिरफ्तार कर लिया है।

STF ने आरोपी राम सिंह को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए 3 दिन के लिए रिमांड पर लिया है।

STF के अधिकारियों को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान राम सिंह जंगलों में चल रहे शिकार के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी दे सकता है। गौरतलब है कि 9 मार्च को कूनो नेशनल पार्क में सुरक्षा अधिकारी गश्ती कर रहे थे, इसी दौरान कूनो नदी के किनारे राम सिंह बंदूक और विस्फोटक सामग्री के साथ दिखाई दिया। गश्ती कर रहे जवानो ने जब पूछताछ के लिए राम सिंह को रोकना चाहा तो राम सिंह ने फॉरेस्ट गार्ड के जवानों के ऊपर हवाई हमला करते हुए मौके से फरार हो गया।

कूनो नेशनल प्रबंधन ने इसकी जानकारी स्टेट टाइगर फोर्स को मुहैया कराई। चीता से जुड़े मामले को गंभीरता से देखते हुए STF के अधिकारियों ने राम सिंह को दबोचने के लिए जाल बिछाना शुरू कर दिया था। राम सिंह को शिंकजे में लेने के लिए STF के मुखबिर पिछले एक महीने से जाल बिछाए हुए थे।

STF के अधिकारियों ने बताया कि 3 अप्रैल को राम सिंह की लोके शन गुना में मिली। सूचना के बाद फोर्स ने जानवरों के शिकार करने वाले आरोपी राम सिंह को दबोच लिया। STF ने कोर्ट में पेश करके पूछताछ को लेकर तीन दिन के लिए रिमांड पर लिया है। STF के अधिकारियों को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान राम सिंह कई रहस्यों से पर्दा उठा सकता है।