तलाक का केस चलने के दौरान पति ने की पत्नी से ज्यादती

54

तलाक का केस चलने के दौरान पति ने की पत्नी से ज्यादती

भोपाल: शहर के अशोका गार्डन इलाके में एक दंपति के तलाक का केस कोर्ट चल रहा था, लेकिन पति ने पत्नी घर पर पहुंचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक 31 वर्षीय महिला अशोका गार्डन थाना इलाके में रहती है। उसका अपने पति से तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। इसी बीच 27 सितंबर को जब वह अपने घर में अकेली थी, तभी उसका पति घर में आ गया। जहां उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और चला गया। उसके बाद से वह लगातार शोषण करने के लिए दबाव बना रहा था। इस मामले को लेकर पीड़िता ने थाना पुलिस को लिखित में आवेदन दिया था। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया। साथ ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया।