
पढ़ना जारी रखें
दोनों ने शादी भी कर ली, लेकिन इसी साल 17 अगस्त को सोनाली ग्वालियर से रक्षाबंधन मनाने के लिए मायके रवाना हुई और अब तक नहीं लौटी। सोनाली का फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। ऐसे में सोनाली की तलाश में पुरुषोत्तम ने ग्वालियर से कई रेलवे स्टेशन खंगाल लिए, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि सोनाली की मोबाइल सीडीआर निकलवाई जाएगी, जिससे उसकी आखिरी लोकेशन का पता लगाया जा सकेगा। उसी के जरिए स्थानीय पुलिस से सम्पर्क कर आगे की पड़ताल शुरू की जाएगी। एएसपी ने पुरुषोत्तम को भरोसा दिलाया कि उसकी पत्नी को खोज लिया जाएगा। इसी के साथ खुद एएसपी उसे रेस्टोरेंट ले गए खाना खिलवाया। पुलिस उसकी खोई पत्नी की खोज में लगी है।