IAS Anand Vardhan: 1992 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी आनंद वर्धन उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव नियुक्त 

211
IAS Anand Vardhan

IAS Anand Vardhan: 1992 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी आनंद वर्धन उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव नियुक्त 

देहरादून: IAS Anand Vardhan: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1992 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी आनंद वर्धन को राधा रतूड़ी के स्थान पर उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव नियुक्त किए गया हैं। वे एक अप्रैल को पदभार ग्रहण करेंगे। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। राधा रतूड़ी 1988 बैच की IAS अधिकारी हैं।

वरिष्ठ IAS आनंद वर्धन को मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने के आदेश उत्तराखंड सरकार के कार्मिक विभाग ने जारी कर दिए है।

Also Read: Unique Marriage: छतरपुर में 2 लड़कियों की अनोखी शादी: परिवार ने किया स्वागत, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बता दें कि वरिष्ठता में सबसे ऊपर होने के कारण 1992 बैच के IAS आनंद वर्धन मुख्य सचिव की रेस में आगे चल रहे थे। वे वर्ष 2027 में रिटायर हो जाएंगे। आईएएस आनंद वर्धन अब तक अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे थे। आईएएस आनंद वर्धन का नाम केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए भी सूचीबद्ध हो गया था, लेकिन उन्‍होंने उत्तराखंड में रहकर यह अपनी सेवाएं देने की इच्छा जताई थी।

 मुख्‍य सूचना आयुक्‍त बन सकती हैं राधा रतूड़ी

चर्चा है कि मुख्य सचिव राधा रतूड़ी सेवा विस्तार की इच्छुक नहीं थीं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, राधा रतूड़ी ने मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए आवेदन किया है। मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए चयन की प्रक्रिया चल रही है। माना जा रहा है कि मुख्य सचिव का कार्यकाल समाप्त होने के बाद राधा रतूड़ी को मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी मिल सकती है।