IAS Cadre Transfer: ‘MP 2022 बैच’ के रवि कुमार सिहाग ने लिया AGMUT कैडर में ट्रांसफर

22

IAS Cadre Transfer: ‘MP 2022 बैच’ के रवि कुमार सिहाग ने लिया AGMUT कैडर में ट्रांसफर!

केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के आदेश पर मध्यप्रदेश सरकार ने एमपी 2022 बैच के आईएएस अधिकारी रवि कुमार सिहाग का कैडर बदल दिया है।

आईएएस रवि कुमार सिहाग मध्यप्रदेश में सिवनी जिले के लखनादौन में बतौर एसडीएम के पद पर पदस्थ थे। जबकि AGMUT कैडर की आईएएस इशिता राठी पुडुचेरी में उप कलेक्टर के पद पर सेवाएं दे रही हैं। दोनों एक ही बैच से हैं और दिसंबर 2025 में ही दिल्ली में दोनों ने लव मैरिज की। अब मप्र सामान्य प्रशासन विभाग ने IAS रवि कुमार सिहाग का रिलीफ ऑर्डर जारी किया है।रवि सिहाग की यूपीएससी 2021 में ऑल इंडिया 18वीं रैंक और इशिता राठी ने  यूपीएससी 2021 में ऑल इंडिया 8वीं रैंक ली थी .

IAS Cadre Transfer

IAS सिहाग ने कैडर चेंज करने के लिए उन्होंने डीओपीटी को आवेदन किया था-

शादी के बाद आईएएस रवि कुमार सिहाग ने पुडुचेरी जाने का फैसला ​लिया। कैडर चेंज करने के लिए उन्होंने डीओपीटी को आवेदन किया था। डीओपीटी ने मध्यप्रदेश सरकार को 9 मार्च 2026 को सर्कुलर जारी किया। इसके आधार पर मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सामान्य प्रशासन विभाग को आदेश दिए। जिसमें एमपी कैडर से आईएएस सिहाग को AGMUT कैडर में शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

AGMUT एक संयुक्त कैडर है। जिसका प्रबंधन सीधे केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा किया जाता है। AGMUT कैडर, भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और अन्य अखिल भारतीय सेवाओं (IPS और IFoS) के अंतर्गत भौगोलिक रूप से सबसे विविध कैडरों में से एक है। इसका पूरा नाम अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश है। यह राज्यों के लिए बने विशेष कैडरों जैसे बिहार या महाराष्ट्र कैडर से अलग है।इस कैडर में नियुक्त अधिकारी विभिन्न प्रकार के अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देते हैं। इसमें वर्तमान में तीन राज्यों अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम, पांच केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, चंडीगढ़ और पुडुचेरी में पदस्थ हैं। साल 2019 के पुनर्गठन अधिनियम के बाद, जम्मू और कश्मीर व लद्दाख को भी AGMUT कैडर में शामिल कर लिया गया।

IAS Transer in UP : 9 अफसरों के तबादले,प्रमुख सचिव स्तर पर अहम बदलाव!l/