IAS Manish Singh Assumes CPR Charge: मनीष सिंह ने आयुक्त जनसंपर्क का कार्यभार ग्रहण किया, माध्यम के MD का कार्य भी संभाला 

193

IAS Manish Singh Assumes CPR Charge: मनीष सिंह ने आयुक्त जनसंपर्क का कार्यभार ग्रहण किया, माध्यम के MD का कार्य भी संभाला 

भोपाल: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2009 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष सिंह ने आज दोपहर दीपक सक्सेना से  आयुक्त जनसंपर्क का कार्यभार ग्रहण किया। इसी के साथ उन्होंने मध्य प्रदेश माध्यम के प्रबंध संचालक का कार्यभार भी संभाल लिया है।दीपक सक्सेना 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उन्हें राज्य शासन ने आयुक्त आबकारी बनाया है।

634502928 34360832160196876 6495839324544366516 n

मनीष सिंह राज्य के परिवहन सचिव, प्रबंध संचालक राज्य सड़क परिवहन निगम के अलावा CEO इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के पद पर भी कार्यरत हैं।मनीष सिंह दूसरी बार आयुक्त जनसंपर्क बने हैं। वे शिवराज सरकार में भी इस पद पर रह चुके हैं।

मनीष सिंह को एक परिणाम देने वाला अधिकारी माना जाता है। वे पूर्व में उज्जैन और इंदौर के कलेक्टर के साथ ही भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों के नगर निगम के आयुक्त भी रहे हैं। नगर निगम आयुक्त इंदौर के पद पर रहते हुए इंदौर शहर को पहली बार देश का नंबर वन स्वच्छता शहर का तमगा मिला था।

मुख्यमंत्री से मिले नवपदस्थ आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह