WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IAS Niaz Khan in News for Vegetarianism : अब शाकाहार को लेकर चर्चा में IAS नियाज खान, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ये विचार व्यक्त किए!

X पर की गई पोस्ट में कहा कि जो शाकाहारी बने, उनका जीवन सफल हो गया!

IAS Niaz Khan in News for Vegetarianism : अब शाकाहार को लेकर चर्चा में IAS नियाज खान, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ये विचार व्यक्त किए!

 

Bhopal : हमेशा चर्चा में बने रहने वाले मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी नियाज खान (IAS Niaz khan) एक बार फिर सुर्खियों हैं। नियाज खान ने सोशल मीडिया पर शाकाहार को लेकर एक पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा कि जो लोग शाकाहारी हैं, उन्हें अपने आप पर गर्व होना चाहिए। इससे पहले भी कई बार वे अपने अनोखे बयानों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं।

सोशल मीडिया X पर आईएएस अधिकारी ने पोस्ट करते हुए लिखा कि जो लोग शाकाहारी हैं उन्हें अपने आप पर गर्व होना चाहिए। जीवन में शाकाहारी होना उनकी सबसे बड़ी सफलता है। आप किसी जीव का खून नहीं बहाते क्या इससे बड़ी कोई बात हो सकती है? जो शाकाहारी बने उनका जीवन सफल हो गया। मेरे मन में शाकाहारी लोगों के प्रति अत्यधिक प्रेम है।

 

हमेशा चर्चा में रहे IAS नियाज खान

नियाज खान मूल रूप से छत्तीसगढ़ के निवासी है। वे 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह राज्य सेवा में प्रशासनिक अधिकारी थे। उन्हें प्रमोट कर आईएएस अफसर बनाया गया और मध्य प्रदेश कैडर दिया गया। नियाज खान 7 नॉवेल लिख चुके हैं। एक नॉवेल पर ‘आश्रम’ वेब सीरीज भी बनी, जिसका क्रेडिट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्माता के खिलाफ कोर्ट में केस भी दायर किया था। वे अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने ‘ब्राह्मण द ग्रेट’ किताब लिखकर सनातन धर्म और ब्राह्मणों को महान बताया था, जिस पर जमकर बवाल मचा था।

वे सबसे ज्यादा चर्चा में फ़िल्म ‘द कश्मीर फाइल’ पर टिप्पणी करके चर्चा में रहे हैं। नियाज खान ने इस फ़िल्म को लेकर ट्वीट किया था कि फिल्म के निर्देशकों को देशभर में मारे गए मुस्लिमों पर भी फ़िल्म बनाना चाहिए। बाद में उन्हें सरकार ने इस मुद्दे पर नोटिस भी दिया था।