WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IAS Officer Arrested: IAS अफसर विजय दहिया गिरफ्तार, 5 लाख रिश्वत लेने का आरोप, 2001 बैच के IAS अधिकारी हैं दहिया

IAS Officer Arrested: IAS अफसर विजय दहिया गिरफ्तार, 5 लाख रिश्वत लेने का आरोप, 2001 बैच के IAS अधिकारी हैं दहिया

 

 

पंचकुला: हरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो ने कौशल विकास केंद्र में हुए भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2001 बैच के IAS विजय दहिया को कल गिरफ्तार कर लिया। ACB ने 20 अप्रैल को रिंकू मनचंदा के बयान पर FIR दर्ज करके पूनम चोपड़ा को गिरफ्तार किया था। उससे तीन लाख रुपये मिले थे। 40 लाख रुपये रिश्वत की बात हुई थी।

 

गिरफ्तार करने के बाद उन्हें पंचकूला की सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने विजय दहिया को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

उन पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम में 5 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगा है। इससे पहले रिश्वत लेने की आरोपी पूनम चोपड़ा को ACB गिरफ्तार कर चुकी है। उसके पास से 5 लाख रुपये रिश्वत के भी बरामद किए जा चुके हैं। विजय दहिया ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर एसीबी की कार्रवाई को भी चुनौती दी थी।

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर से जांच में शामिल होने के लिए दहिया को नोटिस भेजा गया था। इस नोटिस के बाद एसीबी के समक्ष मंगलवार को विजय दहिया पेश हुए। एसीबी की टीम ने कई घंटे तक उनसे पूछताछ की। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस पूरे मामले में हरियाणा सीआईडी को जांच के दौरान विजय दहिया के खिलाफ कुछ अहम सबूत मिले हैं।

बता दे की विजय ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका भी लगाई थी लेकिन 2 जून को सुनवाई के बाद कोर्ट ने ये याचिका खारिज कर दी थी।