IAS अधिकारी अरविंद दुबे ने संचालक जनसंपर्क का पदभार ग्रहण किया

346

IAS अधिकारी अरविंद दुबे ने संचालक जनसंपर्क का पदभार ग्रहण किया

भोपाल: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2012 बैच के अधिकारी अरविंद दुबे ने आज जनसंपर्क संचालनालय में संचालक का पदभार ग्रहण किया।

अरविंद दुबे मुख्यमंत्री के अपर सचिव होने के साथ-साथ मध्यप्रदेश एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन के एमडी और आयुक्त उद्यानिकी विभाग भी हैं। उन्हें संचालक जनसंपर्क का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।

इस अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय के अधिकारी मौजूद थे। अरविंद दुबे ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की।