WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IAS अधिकारी आशीष सिंह ने सिंहस्थ मेला अधिकारी उज्जैन का कार्यभार ग्रहण किया

IAS अधिकारी आशीष सिंह ने सिंहस्थ मेला अधिकारी उज्जैन का कार्यभार ग्रहण किया

 

उज्जैन : इंदौर कलेक्टर भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2010 बैच के IAS अधिकारी आशीष सिंह ने आज उज्जैन में सिंहस्थ मेला अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया।

राज्य शासन ने कल ही उन्हें इंदौर कलेक्टर के साथ-साथ उज्जैन के मेला अधिकारी पद की अतिरिक्त जवाबदारी सौंपी है।

आशीष सिंह सोमवार शाम उज्जैन पहुंचे। उज्जैन पहुंचकर श्री सिंह ने सर्वप्रथम श्री चिंतामण गणेश मंदिर में दर्शन किए।इंदौर कलेक्टर श्री सिंह ने श्री कालभैरव मंदिर,श्री हरसिद्धि मंदिर के भी दर्शन किए। इसके बाद श्री महाकाल मंदिर पहुंचकर पूजन किया और संध्या आरती में सम्मिलित हुए। इसके पश्चात इंदौर कलेक्टर श्री सिंह ने सिंहस्थ मेला कार्यालय पहुंचकर मेला अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि इंदौर कलेक्टर श्री आशीष सिंह को शासन के नवीन आदेशानुसार सिंहस्थ मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

IMG 20250414 WA0166

कार्यभार ग्रहण कर श्री सिंह ने कहा कि सिंहस्थ 2028 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जा रहे विकास कार्यों को समयावधि और गुणवत्ता पूर्वक सम्पन्न कराना पहली प्राथमिकता है। इसके पश्चात मेला अधिकारी श्री सिंह ने संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की।इसके पश्चात मेला अधिकारी श्री सिंह ने सिंहस्थ अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।