IAS Officer’s Association: छत्तीसगढ़ IAS ऑफिसर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित 

431

IAS Officer’s Association: छत्तीसगढ़ IAS ऑफिसर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित 

विनोद काशिव की रिपोर्ट 

रायपुर: छत्तीसगढ़ आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। वरिष्ठ IAS अधिकारी

निहारिका बारिक सिंह को संगठन का नया अध्यक्ष चुना गया है, जबकि अमित कटारिया को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके अलावा, रजत कुमार को सचिव और अभिजीत सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।

IMG 20250208 WA0238

संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष को कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों के चयन का अधिकार दिया है। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद ACS मनोज पिंगुआ आज अध्यक्ष पद से मुक्त हो गए। उन्हें अक्टूबर 2021 में छत्तीसगढ़ आईएएस एसोसियेशन का अध्यक्ष बनाया गया था। याने करीब साढ़े तीन साल वे इस पद पर रहे। प्रसन्ना आर, पिंगुआ की कार्यकारिणी में सचिव थे।