IAS अधिकारियों को मिला एक और माह का समय,अब कर्मयोगी पोर्टल पर 30 अप्रैल तक ले सकेंगे प्रशिक्षण

81
IAS Transfer

IAS अधिकारियों को मिला एक और माह का समय,अब कर्मयोगी पोर्टल पर 30 अप्रैल तक ले सकेंगे प्रशिक्षण

भोपाल: मध्यप्रदेश के सभी आईएएस अधिकारी अब आईगॉट कर्मयोगी पोर्टल पर अनिवार्य पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण तीस अप्रैल तक ले सकेंगे। पहले यह अवधि 31 मार्च थी।
सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक ने प्रदेश के सभी IAS अधिकारियों को निर्देश जारी किए है कि भारत सरकार कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग नई दिल्ली के निर्देशों के अनुरुप निर्धारित पाठ्यक्रमों को पूर्ण करने के बाद यथाशीघ्र आईगॉट कर्मयोगी पोर्टल पर उनकी वार्षिक निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट के साथ संलग्न करने के निर्देश दिए गए थे।
कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने निर्देशित किया है कि सेवा की अवधि के आधार पर भूमिका विशिष्ट पाठ्यक्रमों की सूची कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा निर्धारित की गई है। भारत सरकार ने इसके लिए पहले 31 मार्च तक अनिवार्य पाठ्यक्रमों एवं समग्र मूल्यांकन पूर्ण करने के लिए समयसीमा तय की थी अब इसे तीस अप्रैल तक बढ़ा दिया गया था।
सभी आईएएस अधिकारियों को निर्देशित किया गया हे कि आईगॉट कर्मयोगी प्लेटफार्म पर निर्धारित अनिवार्य पाठ्यक्रम एवं समग्र मूल्यांकन को तीस अप्रैल तक अथवा अपने एपीएआर को प्रतिवेदक अधिकारी को प्रेषित करने से पहले पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस तरह अनिवार्य प्रशिक्षण पूरा करने के लिए अब आईएएस अफसरों को एक माह का समय और मिल गया है। यह प्रशिक्षण आनलाइन लिया जाना है। प्रत्येक IAS अधिकारी को अनिवार्य रुप से यह प्रशिक्षण पूरा करना है।