IAS Officers Transfer List May Come Soon: जल्द आ सकती है IAS अधिकारियों की तबादला सूची

1397

IAS Officers Transfer List May Come Soon: जल्द आ सकती है IAS अधिकारियों की तबादला सूची

भोपाल: मध्य प्रदेश में IAS अधिकारियों की एक तबादला सूची जल्द आ सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के बीच चर्चा हो चुकी है। माना जा रहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2001 बैच के IAS अधिकारी नवनीत कोठारी, जो कि भारत सरकार से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं, की पदस्थापना जल्द ही की जाएगी। चर्चा है कि उन्हें टाउन और कंट्री प्लानिंग (TNCP) में आयुक्त बनाया जा सकता है। TNCP के वर्तमान आयुक्त प्रमुख सचिव मुकेश गुप्ता को मंत्रालय में भेजने की तैयारी की जा रही है।

इंदौर और उज्जैन के कमिश्नर के नाम भी इस तबादला सूची में आ सकते हैं। विधानसभा चुनाव के तिथि के पूर्व इन दोनों के 3 साल पूरे होने की वजह से यह माना जा रहा है कि इनका तबादला होगा। इन दोनों को मंत्रालय में पदस्थ किए जाने की चर्चा है। कमिश्नर वाणिज्यिक कर लोकेश जाटव और हेल्थ कमिश्नर सुदाम खाडे के तबादले की भी चर्चा है। इन दोनों को किसी संभाग का कमिश्नर बनाया जा सकता है।

एडीशनल चीफ सेक्रेट्री मोहम्मद सुलेमान को एनर्जी विभाग में लाने की चर्चा है। इसी प्रकार उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव मनीष सिंह को भी हटाया जा सकता है। उनकी जगह संजय दुबे को पदस्थ किए जाने की मंत्रालय में चर्चा है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1996 बैच के अधिकारी फैज अहमद किदवई केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। उनके स्थान पर सामाजिक न्याय और आयुष विभाग में किसी प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी की स्थापना की जाना है। इसके साथ ही कुछ और बदलाव की चर्चा भी है।

पन्ना के कलेक्टर सहित आधा दर्जन कलेक्टर के बदलने की भी चर्चा है।