IAS Officers Transfers In MP: सिद्धार्थ जैन बने नगर निगम इंदौर के एडिशनल कमिश्नर

दिव्यांक सिंह बने एडिशनल कमिश्नर वाणिज्यिक कर

3330

भोपाल: राज्य शासन ने आज अलग-अलग पांच आदेश जारी कर कई IAS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। सिद्धार्थ जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ को इंदौर नगर निगम का अपर आयुक्त बनाया गया है वहीं खरगोन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिव्यांक सिंह को इंदौर में वाणिज्यिक कर का अपर आयुक्त बनाया गया है।

संस्कृति जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अलीराजपुर को सतना का अपर कलेक्टर बनाया गया है।
पन्ना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालागुरु के को मुख्य महाप्रबंधक जल निगम भोपाल बनाया गया है। अमर बहादुर सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छतरपुर को अपर आयुक्त जबलपुर संभाग बनाया गया है। प्रीति यादव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजगढ़ को उप सचिव मध्य प्रदेश शासन बनाया गया है। राज्य शासन ने और भी कई अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं इन सब की सूची हम यहां दे रहे हैं।