IAS राजेश बाथम ने मां कालिका के दर्शन कर रतलाम कलेक्टर का कार्यभार ग्रहण किया!

3781

IAS राजेश बाथम ने मां कालिका के दर्शन कर रतलाम कलेक्टर का कार्यभार ग्रहण किया!

 

Ratlam : भारतीय प्रशासनिक सेवा में वर्ष- 2012 बैच के IAS अधिकारी राजेश बाथम ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर रतलाम कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा शासन की योजनाओं, क्रियान्वयन व प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर बाथम ने कार्यभार ग्रहण करने से पहले कालिका माता मंदिर के दर्शन किए।

 

राजेश बाथम से पहले रतलाम कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार को भोपाल में प्रबंध संचालक, राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम बनाया है। बता दें कि रतलाम कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार का 4 माह 25 दिन में ट्रांसफर हुआ हैं। बाथम रतलाम कलेक्टर पदस्थ होने से पूर्व उज्जैन में अपर कमिश्नर राजस्व थे।

 

पदभार ग्रहण करते हुए नवागत कलेक्टर राजेश बाथम ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जिले का विकास मेरी प्राथमिकता रहेगी। बेहतर से बेहतर कार्य करने का प्रयास करुंगा।