
IAS Transfer: एमपी में 14 IAS अधिकारियों के तबादले, खाड़े इंदौर संभाग के कमिश्नर, आशीष सिंह कमिश्नर उज्जैन संभाग,दीपक सक्सेना कमिश्नर जनसंपर्क, शिवम वर्मा कलेक्टर इंदौर बने
भोपाल: राज्य शासन ने आज 14 IAS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। आयुक्त जनसंपर्क सुदाम खाड़े अब आयुक्त इंदौर संभाग बनाए गए हैं। इंदौर संभाग के आयुक्त दीपक सिंह को मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग का सचिव बनाया गया है। अभिषेक सिंह को गृह विभाग का सचिव और आशीष सिंह कलेक्टर इंदौर को उज्जैन संभाग का आयुक्त और मेला अधिकारी बनाया गया हैम दीपक कुमार सक्सेना कलेक्टर जबलपुर को जनसंपर्क आयुक्त और प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश माध्यम बनाया गया है। शिवम वर्मा आयुक्त नगर निगम इंदौर कलेक्टर इंदौर होंगे। राघवेंद्र सिंह कलेक्टर आगर मालवा को कलेक्टर जबलपुर बनाया गया है।
दिलीप कुमार यादव कलेक्टर कटनी को आयुक्त नगर निगम इंदौर, गुंचा सनोवर कलेक्टर बडवानी को उपसचिव मध्य प्रदेश शासन, आशीष तिवारी उप सचिव मुख्य सचिव कार्यालय को कलेक्टर कटनी, श्रीमती जयंती सिंह को कलेक्टर बडवानी, प्रीति यादव आयुक्त नगर निगम जबलपुर को कलेक्टर आगर मालवा, परीक्षित झाड़े अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन को मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदौर विकास प्राधिकरण और राम प्रकाश अहिरवार मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदौर विकास प्राधिकरण को आयुक्त नगर निगम जबलपुर बनाया गया है।





