IAS Transfer and Additional Charge: राजस्थान में 3 IAS अधिकारियों के तबादले,2 को अतिरिक्त प्रभार,राज्यपाल के सचिव गौरव गोयल लोकसभा अध्यक्ष के संयुक्त सचिव बने

52
IAS Empanelment

IAS Transfer and Additional Charge: राजस्थान में 3 IAS अधिकारियों के तबादले,2 को अतिरिक्त प्रभार,राज्यपाल के सचिव गौरव गोयल लोकसभा अध्यक्ष के संयुक्त सचिव बने

गोपेन्द्र नाथ भट्ट की रिपोर्ट

जयपुर:राजस्थान सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 3 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। राज्यपाल के सचिव IAS अधिकारी गौरव गोयल अब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के संयुक्त सचिव होंगे। लोकसभा सचिवालय ने उन्हें 3 वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति पर लेने के आदेश जारी किए हैं। उनकी जगह अब किसी नए IAS अधिकारी को राज्यपाल का सचिव बनाया जाएगा।

 

प्रदेश के कार्मिक विभाग ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर दिनेश कुमार को राजस्व मंडल अजमेर का अध्यक्ष का नियुक्त किया है। यह पद राजेश्वर सिंह के रिटायर होने से रिक्त हुआ है।

इसी प्रकार देवाशीष परस्टी को वित्त सचिव बजट नियुक्त किया गया है।यह पद नरेश कुमार ठकराल के रिटायर होने से रिक्त हुआ है।

राज्य सरकार ने कृष्ण कांत पाठक को अपने वर्तमान दायित्व के साथ राजस्थान टैक्स बोर्ड का चेयरमैन भी नियुक्त किया है।

IMG 20240803 WA0117 IMG 20240803 WA0116

IAS रोहित गुप्ता कमिश्नर उद्योग को अपने वर्तमान दायित्व के साथ चेयरमैन रूरल नॉन- फॉर्म सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (RUDA) का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा है।