WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IAS Veera Rana Posted As Chief Secretary: वीरा राणा बनी मुख्य सचिव, अभी तक अतिरिक्त प्रभार में थी!

IAS Veera Rana Posted As Chief Secretary: वीरा राणा बनी मुख्य सचिव, अभी तक अतिरिक्त प्रभार में थी!

 

भोपाल: राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1988 बैच की अधिकारी वीरा राणा को मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव पदस्थ किया है। वे अभी भी मुख्य सचिव के रूप में कार्य कर रही थी लेकिन वे इसके अतिरिक्त प्रभार में थी। अब वे मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में पदस्थ की गई हैं और उनके पास माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1988 बैच के ही अधिकारी संजय बंदोपाध्याय, जो की पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत थे, को कर्मचारी चयन मंडल मध्य प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Screenshot 20240117 2110182

संजय के पदभार ग्रहण करने के बाद मलय श्रीवास्तव अध्यक्ष कर्मचारी चयन मंडल मध्य प्रदेश के प्रभार से मुक्त होंगे। श्रीवास्तव विकास आयुक्त तथा अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग बने रहेंगे। वे केवल अध्यक्ष कर्मचारी चयन मंडल भोपाल के प्रभार से मुक्त होंगे।