IDA Target in New Budget : IDA शहर में नए ब्रिज, स्टेशन और नई सड़कें बनाएगा!

स्वीमिंग पुल इसी साल तैयार होगा, समीप में IDA स्पोटर्स काम्प्लेक्स भी बनाएगा।

291

IDA Target in New Budget : IDA शहर में नए ब्रिज, स्टेशन और नई सड़कें बनाएगा!

Indore : इंदौर विकास प्राधिकरण का नए वित्त वर्ष का बजट 6 हजार करोड़ का है। ये राशि शहर के विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। शहर में नए ब्रिज, बस स्टेशन, मास्टर प्लान रोड के अलावा नई स्कीमों पर यह राशि खर्च होगी। बायपास के दूसरी तरफ की स्कीमों को जोड़ने के लिए प्राधिकरण बायपास पर तीन नए ब्रिज भी बनाएगा। फ़िलहाल प्राधिकरण एमआर-10 ब्रिज और मुंंडला नायता में स्टेशन बना रहा है। ये दोनो स्टेशनों का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। अब पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में दो स्टेशन बनाए जाएंगे।

आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के मुताबिक, इस साल स्कीम-140 मेें स्वीमिंग पुल तैयार हो जाएगा। उसके समीप ही प्राधिकरण स्पोटर्स काम्प्लेक्स भी बनाएगा। इसमें खिलाड़ियों के ठहरने के लिए 100 कमरों को हाॅस्टल भी बनाएगा। बजट के दौरान सांसद शंकर लालवानी ने सुझाव दिया कि माचल क्षेत्र में 700 एकड़ जमीन चिडि़याघर के लिए आरक्षित है। यहां चिडि़याघर के लिए प्रोजेक्ट लाना चाहिए।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सुझाव दिया कि शहर में काफी छात्र पढ़ाई के लिए आते है। उनके लिए हाॅस्टल भी बनाना चाहिए। इसके अलावा अलग-अलग वर्गों के लिए भी स्कीम घोषित होना चाहिए। भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि कलाकारों के लिए भी प्राधिकरण एक भवन तैयार करे, जहां रचनात्मक गतिविधियां संचालित हो सके।

शहर में विकास के कई काम होंगे
– वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्कीम-134 मेें आवासीय काम्प्लेक्स निर्माणाधीन है। इसमें 32 फ्लैट बनाए जाएंगे। वाहनों की पार्किंग, फिजियोथैरेपी कक्ष, जिम सहित अन्य सुविधा भी काम्प्लेक्स में रहेगी।

– सुपर कारिडोर पर स्टार्टअप पार्क की डिजाइन तैयार हो गई है। चार माह में प्रोजेक्ट का भूमिपूजन किया जाएगा।
– राजेंद्र नगर मेें 1200 दर्शकों की क्षमता का आडियोरियम बनाया तैयार हो रहा है। सिविल वर्क पूरा हो चुका है। 13 करोड़ खर्च कर हाॅल का निर्माण पूरा हो जाएगा।

– शहर में चार महिला उद्यमिता विकास केंद्र बनाए जाएंगे। जिसकी लागत 15 करोड़ रुपये होगी।
– पीपीपी माॅडल पर मेघदूत उपवन में चिल्ड्रन पार्क बनाए जाएंगे। इसका निर्माण तीन एकड़ जमीन पर होगा।