

IFS Officers Promotion: 5 वरिष्ठ IFS अधिकारी पदोन्नत, APCCF से बने PCCF
विनोद काशिव की रिपोर्ट
रायपुर। IFS Officers Promotion: छत्तीसगढ़ शासन ने 5 वरिष्ठ IFS अधिकारियों को पदोन्नत किया है। अब ये अधिकारी APCCF से बने PCCF बन गए हैं।
राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच वरिष्ठ अधिकारियों को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (APCCF) को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में कौशलेन्द्र कुमार, आलोक कटियार, अरुण कुमार पाण्डेय, सुनील कुमार मिश्रा और प्रेम कुमार शामिल हैं।
इस संबंध में राज्य शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं।