IIFA Awards 2023: ऋतिक रोशन ने विक्रम वेधा के लिए जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

457

IIFA Awards 2023: ऋतिक रोशन ने विक्रम वेधा के लिए जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

आईफा अवॉर्ड्स पर रितिक रोशन के धमाकेदार प्रदर्शन ने फिर लोगों को इम्प्रेस कर दिया। इस सबसे बड़ी अवॉर्ड नाइट पर एक्टर को उनकी एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया जोकि वेधा के उनके किरदार के लिए उन्होंने जीता हैं।

आईफा अवॉर्ड्स 2023 का आयोजन हाल ही में अबू धाबी में किया गया। इस अवॉर्ड्स शो में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शिरकत की। वहीं आईफा अवॉर्ड 2023 के विनर्स की लिस्ट भी सामने आ चुकी है। रितिक रोशन ने विक्रम वेधा में अपनी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर का खिताब अपने नाम किया है।स जीत के लिए रितिक रोशन ने खूब वाहवाही बटोरी हैं। कुछ लोग तो ‘वेधा’ को उनके करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस मानते है। आपको बता दें, रितिक अपने इस कैरेक्टर में जितने खतरनाक लगे थे, उतना ही उन्होंने इसे अकर्षक और एंटरटेनिंग भी बनाया था।

‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिव’ को मिले ये अवॉर्ड

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिव’ ने इस साल सबसे अधिक पुरस्कार अपने नाम किए. फिल्म के लिए श्रेया घोषाल को सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका, अरिजीत सिंह को सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक, अमिताभ भट्टाचार्य को सर्वश्रेष्ठ गीतकार और मौनी रॉय को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला. वहीं, अभिनेता अनिल कपूर को फिल्म ‘जुगजग जीयो’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला. अभिनेता आर. माधवन को बतौर निर्देशन उनकी पहली फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला. परवेज शेख और जसमीत रीन ने ‘डार्लिंग्स’ के लिए सर्वश्रेष्ठ मौलिक कहानी का पुरस्कार जीता.