
Illegal Activities in Bhopal:भोपाल: ब्यूटीशियन के साथ गैंगरेप और जबरन धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला!
भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से देह व्यापार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दो युवतियों ने दो सगी बहनों अमरीन, आफरीन समेत तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बागसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत करने वाली युवतियों का कहना है कि आरोपियों ने पहले भरोसा जीता, फिर नौकरी और दोनों मामलों में दुष्कर्म, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर चंदन यादव, बड़ी बहन अमरीन उर्फ माहीरा और उसकी छोटी बहन आफरीन को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
आरोपी दोनों सगी बहने पहले स्पा सेंटर पर काम करती थीं। चंदन के संपर्क में आकर ब्लैकमेल कर देह व्यापार के धंधा में धकेलने का काम करने लगीं। आरोप है देह व्यापार से दोनों ने इतना पैसा कमाया कि एक झुग्गी से निकलकर आलीशान विला खरीद लिया। अमरीन और आफरीन नाम की ये बहनें लग्जरी लाइफ स्टाइल जीती थीं।
सोमवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां पीड़िताओं के परिजनों ने उन पर हमला करने की कोशिश की। छत्तीसगढ़ निवासी 30 वर्षीय ब्यूटीशियन ने पुलिस को बताया कि 31 दिसंबर 2024 को शाहपुरा स्थित एक होटल में जन्मदिन पार्टी के दौरान आफरीन उर्फ महीरा से मुलाकात हुई थी।
बातचीत बढ़ी और दोनों एक साथ रहने लगीं। बाद में वे बागसेवनिया क्षेत्र में रहने वाली उसकी बहन अमरीन के संपर्क में आई और उसके घर शिफ्ट हो गई। अगस्त 2025 में अमरीन के करीबी चंदन यादव ने दुष्कर्म किया।टीआई ने बताया कि सोमवार को इसी केस में दूसरी युवती भी सामने आई है। उसने पुलिस को बताया कि वह शादी-पार्टियों में वेटर का काम करती थीं। 2025 में दीपावली के दिन निजी मॉल के पास उसकी मुलाकात अमरीन से हुई। फिर उसने फिक्स इनकम वाली नौकरी का झांसा देकर उसे अपने घर काम पर रख लिया। शुरुआत में वह अशोका गार्डन स्थित अपने घर से बस से आना-जाना करती थी, लेकिन दो महीने बाद उसे अमरीन के घर में ही रहने के लिए कहा गया।
चंदन यादव अमरीन का लिवइन पार्टनर है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि अमरीन के कहने पर चंदन भी धर्म बदल चुका है. लेकिन उसने नाम नहीं बदला। चंदन अलग-अलग स्थानों पर आए दिन दुष्कर्म करता था और अमरीन उसका खुला समर्थन करती थी। अमरीन के कहने पर चंदन ही उसे कम कपड़ों में पब लेकर जाता था और दूसरे पुरुषों से दोस्ती कर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था।




