Illegal Arms Smuggler : दिल्ली के 4 अवैध हथियार तस्करों से 5 देसी हथियार मिले, दिल्ली के आसपास सप्लाय किए!

जानिए, कौन हैं ये देसी हथियारों के ये सप्लायर!

160

Illegal Arms Smuggler : दिल्ली के 4 अवैध हथियार तस्करों से 5 देसी हथियार मिले, दिल्ली के आसपास सप्लाय किए!

Indore : क्राइम ब्रांच पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 4 तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 5 अवैध फायर आर्म्स (देशी पिस्टल) व 2 जिंदा राउंड जब्त किए गए। इन आरोपियों ने राजधानी दिल्ली व आसपास के राज्य, हरियाणा उत्तर प्रदेश, पंजाब के अलग–अलग जिलों में अवैध फायर आर्म्स सप्लाय किए। इनके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट जैसे कई गंभीर अपराध पहले से पंजीबद्घ है।

क्राईम ब्रांच की टीम ने अवैध हथियार की तस्करी की गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इस अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिली कि छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में होटल श्याम विला के पास सरवटे बस इंदौर पर 4 व्यक्ति फायर आर्म्स सप्ला करने के लिए घूम रहे है। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम ने कार्यवाही की और बताए स्थान से 4 संदिग्ध लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा। इन्होंने अपने नाम साबिर निवासी निवासी सुल्तान पुरी, वेस्ट दिल्ली, नवीन उर्फ तरुण सिंह निवासी सुलतान पुरी, दिल्ली, विकास उर्फ विक्कू टांक निवासी सुल्तान पुरी दिल्ली, संजीव कुमार उर्फ सचिन शर्मा निवासी सुलतान पुरी दिल्ली का होना बताया।

आरोपियों की तलाशी लेते 5 पिस्टल 2 जिंदा राउंड कारतूस मिले। इस संबंध में वैध लाइसेंस पूछने पर नहीं होना बताया। आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने खरगोन के सिकलीकर से अवैध पिस्टल लाना बताया। आरोपियों ने अभी तक 2 दर्जन से ज्यादा अवैध हथियार दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब के अलग अलग जिलों मैं सप्लाय करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से 5 अवैध फायर आर्म्स, मैगजीन, 2 जिंदा राउंड जब्त कर थाना अपराध शाखा में अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।