Illegal Extortion : नगर निगम के नाम पर फेरी वालों से ₹5 से ₹30 की अवैध वसूली!

वसूली की रसीद भी नहीं दी जा रही, पार्षदों ने व्यापारियों को सतर्क किया!

61

Illegal Extortion : नगर निगम के नाम पर फेरी वालों से ₹5 से ₹30 की अवैध वसूली!

Dewas : यहां के एमजी रोड पर फुटपाथ व फेरी वालों के साथ नगर निगम का नाम लेकर हो रही अवैध वसूली की समस्या ने छोटे व्यापारियों को परेशान कर दिया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि उनसे बेवजह ₹5 से लेकर ₹30 तक की वसूली की जा रही है। उन्हें इसकी नगर निगम की कोई रसीद भी नहीं दी जा रही।

IMG 20241026 WA0022

इस मुद्दे को लेकर पार्षद दल ने मोर्चा खोलते हुए व्यापारियों को सतर्क रहने की सलाह दी। पार्षदों ने कहा कि यदि किसी भी व्यापारी के साथ ऐसा कोई अन्याय होता है, तो उसे तुरंत उनकी ओर शिकायत करनी चाहिए। सभी पार्षदों ने आश्वासन दिया है कि ऐसी शिकायतों का जल्दी निबटारा किया जाएगा।

पार्षद अजय तोमर ने कहा कि हम छोटे व्यापारियों के साथ खड़े हैं। उन्हें किसी प्रकार की परेशानी सहन नहीं करने देंगे। उन्होंने व्यापारियों से सामान खरीदने पर जोर दिया जाए, ताकि सभी मिलकर आगामी दिवाली का त्योहार ठीक से मना सकें। इस प्रकार, नगर निगम की कथित अवैध वसूली के खिलाफ व्यापारी एकजुट होने का प्रयास कर रहे हैं।