Illegal Munakka Factory : अवैध मुनक्का फैक्ट्री से 2 लाख की भांग पकड़ी!

लाइसेंस रद्द होने के बाद भी चल रही थी मुनक्का फैक्ट्री!

1009

Illegal Munakka Factory : अवैध मुनक्का फैक्ट्री से 2 लाख की भांग पकड़ी!

Indore : आबकारी विभाग ने 2 लाख रुपए से भी अधिक की अवैध भांग पकड़ी। कंट्रोलर राजीव मुदगल ने बताया कि निरीक्षक महेश पटेल और अन्य लोगों की टीम ने हवा बंगला क्षेत्र के अहीरखेड़ी में कार्रवाई की। यहां संजय मिश्रा और उसके एक पार्टनर की अवैध मुनक्का फैक्ट्री चल रही थी। जबकि, अन्य मुनक्का फैक्ट्रियों के साथ इसका भी लाइसेंस रद्द किया जा चुका है। इसके बाद भी यह फैक्ट्री अवैध अवैध रूप से संचालित हो रही थी।

विभागीय टीम ने यहां से 7 किलो 300 ग्राम भांग की सूखी पत्तियां, 139 किलो 300 ग्राम गीली भांग, 48 किलो दबंग भांग मुनक्का की गोलियों के पैक पाउच, भांग पीसने की मशीन, मुनक्का बनाने की मशीन और मुनक्का की गोलियों को पैक करने की मशीन जब्त की है। आबकारी विभाग की टीम ने इस अवैध फैक्ट्री को सील कर दिया।

WhatsApp Image 2023 03 29 at 7.50.19 PM

जब्त भांग और अन्य सामान की कीमत 2 लाख रुपए से भी अधिक है। लगातार कार्रवाई के बाद भी शहर में इतनी बड़ी मात्रा में अवैध भांग कहां से आ रही है। इसका भी पता लगाया जा रहा है। सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे ने बताया कि अवैध भांग और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

पुलिस ने गांजा पकड़ा
इंदौर पुलिस भी ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नशे के अवैध कारोबार की धरपकड़ कर रही है। इसके तहत लगातार सूचना के आधार पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपियों को पकड़ा जा रहा है। इस तारतम्य में हजारों रुपए कीमत का गांजा तस्कर करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सूचना के आधार पर डेढ़ किलो अवैध गांजे की तस्करी करने वाले संतोष बाघ निवासी विजयनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की। साथ ही यह गांजा आरोपी किस व्यक्ति को देने आया था, इसे लेकर भी पूछताछ हो रही है।