Illiterate Groom : जिसे गिनती भी नहीं आती, ऐसे दूल्हे से कैसी शादी! 

नोट न गिन पाना दूल्‍हे को भारी पड़ा, दुल्हन भड़क गई! 

736

Illiterate Groom : जिसे गिनती भी नहीं आती, ऐसे दूल्हे से कैसी शादी! 

Farrukhabad (UP) : दूल्हा अनपढ़ हो और इसलिए कोई लड़की उससे शादी करने को मना कर दे तो ये गलत बात नहीं है। ऐसी ही एक घटना फर्रुखाबाद में घटी जब दुल्हन ने 21 सौ रूपए नहीं गिन पाने वाले दूल्हे की बारात को वापस रवाना कर दिया। घटना के मुताबिक, एक गांव में बारात आई। द्वारे का चार की रस्म की तैयारियां चल रही थीं। इस बीच किसी ने दुल्हन के भाई के कान में फूंक दिया कि लड़का अनपढ़ है, इस बात की जानकारी है या नहीं! ये सुनकर दुल्हन के भाई ने बात की सच्चाई जांचने के लिए दूल्हे के हाथ में रुपए रख दिए और उसे गिनने के लिए कहा।

खाना-पीना शुरू हो गया था। ज्यादातर बाराती खाना खाने चले गए। उधर, द्वारे का चार की रस्म भी शुरू हो गई। इसी बीच दुल्हन के भाई ने दूल्हे को 2100 रुपए पकड़ा दिए और उसके बाद तो विवाद हो गया। काफी देर तक दूल्हा नोटों को पलटता रहा, लेकिन वह रुपयों को नहीं गिन सका।

जब दूल्हा वास्तव में रुपए को नहीं गिन पाया, तो उसने यह बात दुल्हन बनी बहन को बताई। भाई की बात सुनते ही दुल्हन भड़क उठी और ऐसे अनपढ़ दूल्हे के साथ शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से बारातियों और रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया। देर रात तक दुल्हन को मनाने कोशिश चलती रही, लेकिन वो नहीं मानी। बताते हैं कि बात इतनी बढ़ गई कि दुल्हन पक्ष ने बारात को ही बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट भी कर दी।

 

अंगूठा छाप से कैसी शादी

दुल्हन को पता चला कि उसका होने वाला पति अंगूठा छाप है, तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन बोली, मैं किसी अंगूठाछाप से शादी नहीं कर सकती। इस बात पर हंगामा भी हुआ। सात फेरों से पहले हंगामा होता देखकर लड़की पक्ष ने पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। वहीँ दोनों में समझौता हुआ।

 

झूठ बोलकर शादी की कोशिश

बारात गुरुवार शाम जब शादी के लिए पहुंची, तो सबकुछ सामान्य था। धूमधाम से बारात का स्वागत हुआ। टीका चढ़ने की रस्म पूरी हुई। दरवाजे के कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी, कि तभी दूल्हे को लेकर चर्चा होने लगी। बताया गया कि लड़का पढ़ा-लिखा नहीं है, झूठ बोलकर शादी की जा रही है। इस पर दुल्हन के भाई ने दूल्हे के हाथ पर 2100 रुपए रखे और गिनने के लिए कहा तो वह नहीं गिन पाया। इसकी जानकारी भाई ने अपनी बहन को दी। इसी को लेकर लड़की ने शादी करने से इन्कार कर दिया।

दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। दूल्हा पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। कहा कि लड़की के घर वालों ने बारातियों के साथ मारपीट की है और बंधक बना लिया है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर आई। बाद में पंचायत हुई। लेन देन की पंचायत होने के बाद दूल्हा बगैर दुल्हन के वापस लौट गया।