दिल्ली में CM डॉ यादव और प्रदेश BJP अध्यक्ष खंडेलवाल की अमित शाह,राजनाथ सिंह और नड्डा से महत्वपूर्ण मुलाकात

725

दिल्ली में CM डॉ यादव और प्रदेश BJP अध्यक्ष खंडेलवाल की अमित शाह,राजनाथ सिंह और नड्डा से महत्वपूर्ण मुलाकात

 

नई दिल्ली। राजधानी नई दिल्ली में आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से आत्मीय भेंट की। यह हेमंत खंडेलवाल की प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली दिल्ली यात्रा थी, जिसमें दोनों नेताओं ने संगठन, सुशासन और प्रदेश के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

IMG 20250708 WA0140

IMG 20250708 WA0142

मुलाकात के दौरान अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा जैसे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से प्रेरणादायक मार्गदर्शन से दोनों नेताओं को संगठन सेवा और प्रदेश के विकास के लिए नई ऊर्जा व दिशा मिली।