Impotent Husband : झूठ बोलकर नपुंसक से शादी, फिर जेठ ने हरकत की! 

पति से संबंध नहीं बने, अदालत ने एकतरफा तलाक मंजूर किया!

457

Impotent Husband : झूठ बोलकर नपुंसक से शादी, फिर जेठ ने हरकत की! 

Bareli : तेलंगाना में ब्याही एक युवती ने मायके लौटकर ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। उसे अदालत से एकतरफा तलाक भी मिल गया। युवती ने कहा कि ससुराल वालों ने झूठ बोलकर उसकी नपुंसक बेटे से शादी करवाई। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी नहीं बने। लेकिन, बात पता चलने पर जेठ ने उसके साथ जबरदस्ती कि कोशिश की।

मामला दर्ज होने के बाद इज्जतनगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक विवाहित युवती ने पारिवारिक न्यायालय में एकतरफा तलाक लेकर ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता की शादी तेलंगाना में हुई थी। उसका आरोप है कि उसका पति शारीरिक रूप से अक्षम और नपुंसक है।

महिला को शादी के बाद सच्चाई पता लगी। उस महिला ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न और जेठ पर छेड़खानी का आरोप लगाया। इस युवती की शादी वर्ष 2018 में तेलंगाना में हुई थी। महिला के मुताबिक शादी के बाद पति के साथ एक-दो दिन गुजारा तो उसे पता लगा कि पति शारीरिक रूप से कमजोर है। दोनों के बीच शारीरिक संबंध नहीं बने।

उसने इस बात पर ससुराल वालों पर नाराजगी जताई तो नई बात सुनने को मिली। ससुरालवालों ने उससे कहा कि उन्हें रुपये की जरूरत थी, इसलिए बात छुपाकर शादी करवा दी। जेठ ने माहौल भांपकर उस पर दबाव बनाया कि वह उसके साथ रहने लगे। वह गलत हरकतें करने लगा, जिससे उसने मुश्किल निजात पाई।

जब युवती ने मुकदमा कराने की बात कही, तो भी पति ने इलाज नहीं करवाया और न डॉक्टर के पास गया। शादी के डेढ़ साल बाद जब उसने ज्यादा जिद की तो पति ने एक डॉक्टर को दिखाया। करीब एक महीने इलाज के बाद भी फायदा नहीं हुआ। महिला ने मायके जाने की जिद की तो जेठ, जेठानी, पति व ससुर ने उसे धमकाकर घर में कैद कर लिया।

किसी तरह वो 24 दिसंबर, 2020 को अपने मायके पहुंच सकी। तब उसने पारिवारिक न्यायालय में मुकदमा डाला और एकतरफा तलाक ले लिया। एडीजी के निर्देश पर अब इज्जतनगर थाना पुलिस ने ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच जारी है।