नगर निगम बिल्डिंग की सुंदरता को दिखाने के फैर में कमिश्नर ने करवा डाली वृक्षों की अंधाधुंध कटाई

बेकसूर और बेजुबान पक्षियों की चढ़ गई बली

1113

अंकुर अभियान को विफल करने की साजिश बताया मयंक जाट ने, कलेक्टर को लिखा पत्र

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

रतलाम. नगर निगम परिसर में हरे भरे उम्रदराज वृक्षों की बेरहमी से कटाई और बेजुबान परिंदों के आशियाने उजाड़ने पर जिला युवक कांग्रेस ने कड़े शब्दों में आपत्ति दर्ज करवाई हैं।

निगम कर्मचारियों की इस अंधाधुंध कटाई और छंटाई में कईबेजुबान पक्षियों को जान से हाथ धोना पड़ा।बता दें कि इस बात की खबर जैसे ही शहर में फैली तो युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मयंक जाट,शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पारस सकलेचा पार्टी के कार्यकर्ताओं को लेकर निगम परिसर में पंहुचे और उन्होंने वहां की स्थिति का निरीक्षण किया।

उन्होंने निगम प्रशासन की इस निर्दय कार्यवाही को अंकुर अभियान को विफल करने की साजिश बताते हुए जिलाधिकारी से दोषियों के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

मयंक जाट ने प्रतिनिधि मंडल के साथ किया निरीक्षण 

जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने नगर निगम परिसर पहुंचकर निगमायुक्त की मन मर्जी से काटे गए हरे वृक्षों तथा नगर निगम में व्याप्त अव्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा इस संदर्भ में जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को पत्र लिखा।

WhatsApp Image 2022 07 27 at 8.58.56 PM

पत्र के माध्यम से जाट ने बताया कि विगत दिनों नगर निगम में हरे-भरे पेड़ों को बड़ी ही बेरहमी से काटा गया।इससे कई बेजुबान पक्षियों के आशियाने तो टूटे ही साथ ही कई पक्षियों की निर्मम मृत्यु भी हुई।

कैसे बनेगा ?? ग्रीन रतलाम-क्लीन रतलाम

उन्होंने कहा कि एक ओर जिला प्रशासन शहर को “ग्रीन रतलाम-क्लीन रतलाम” का नारा देने के साथ ही अंकुर अभियान का आयोजन कर शहर सहित जिले को को हरा-भरा करने का सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नगर निगम आयुक्त एवं निगम कर्मचारी हरे-भरे पेड़ों को काट कर जिला प्रशासन के अभियान को पलीता लगा रहे हैं।

शुद्ध ऑक्सीजन कैसे मिलेगी!

मयंक जाट ने बताया कि वर्ष 2020-21 में कोरोना महामारी का पूरी दुनिया ने सामना किया है।कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की भारी कमी के कारण कई लोगों ने अपनी जान गंवाई।सभी जानते हैं कि शुद्ध ऑक्सीजन पेड़ों से ही मिलती है। इसके बावजूद निगम आयुक्त द्वारा नगर निगम परिसर के ही पेड़ों काटा जा रहा है।ऐसी स्थिति में कैसे शुद्ध ऑक्सीजन मिल सकती है, यह विचारणीय प्रश्न है?

कड़ी कार्यवाही जरूरी

जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट ने पत्र के माध्यम से मांग की है कि नगर निगम परिसर में हुई पेड़ों की कटाई एवं बेजुबान पक्षियों की हत्या के दोषियों पर तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की जाए।साथ ही आगे से इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए और इसके लिए जिम्मेदारों को सख्त निर्देश दिए जाएं।

यह थे मौजूद

इस अवसर पर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पारस सकलेचा दादा, शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, कांग्रेस नेत्री श्रीमती यास्मीन शैरानी, प्रवक्ता जोएब आरिफ जॉनी भाई, शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष सैयद वुसत जैदी सहित कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद एवं कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, मयंक जाट-

Author profile
WhatsApp Image 2022 01 29 at 4.46.12 AM
रमेश सोनी

पिछले अठ्ठाइस वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय। इस दौरान रतलाम और प्रदेश से प्रकाशित कई समाचार पत्रों में संवाददाता से लेकर महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वर्तमान में आपके अपने न्यूज़ पोर्टल मीडियावाला के ब्यूरो चीफ हैं।